चांदन थाने का चालक अपने मां सहित अन्य के साथ की मारपीट
बांका। तेली टोला में भूमि विवाद को लेकर मां बेटी को कुल्हाड़ी से मार कर जख्मी कर दिया।
बांका। तेली टोला में भूमि विवाद को लेकर मां, बेटी को कुल्हाड़ी से मार कर जख्मी कर दिया। बताया जाता है कि सुमित्रा देवी ने अपने नाम से कुछ जमीन खरीद की है। जब उसके पुत्रों ने उसकी देखभाल करना छोड़ दिया तो, उसने अपनी जमीन अपनी सेवा करने वाली बेटी रेणु देवी के नाम कर दिया। रविवार शाम रंजन मंडल और लक्ष्मण मंडल ने मिल कर रेणु देवी के सिर पर कुल्हाड़ी चला दिया। जिससे उसका सिर फट गया। उसे बचाने जब सुमित्रा देवी और तोड़ल मंडल आया तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सा प्रभारी डॉ. एके सिन्हा ने देवघर रेफर कर दिया। दोनों पक्ष से पुलिस को आवेदन दिया है। मालूम हो कि रंजन मंडल चांदन थाने में प्राइवेट रूप में पुलिस की जीप चलाता है। थानाध्यक्ष नीरज तिवारी का कहना है कि मामले की पूरी तरह जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
वहीं दूसरी घटना बिरनिया पंचायत के भरथनतरी गांव में घटी। जहां चापानल पर पानी लेने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार मुलखी देवी जब अपने घर के पास चापानल पर बर्तन साफ कर रही थी। उसी समय उसी का पड़ोसी अनिता देवी पानी लेने आयी। और उसी बीच पहले पानी लेने के बात पर दोनो में बात बढ़ गयी। और मारपीट हो गयी। इसी बात को लेकर अनिता के पति अशोक कापरी ने भी चापानल पर आकर मुलखी देवी के साथ मारपीट की। जिससे वह जख्मी हो गयी। बाद में जख्मी का इलाज चांदन अस्पताल में किया गया। मुलखी के बयान पर अशोक कापरी और उसकी पत्नी अनिता देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।