केंद्र में मोदी की सरकार के लिए राजग को दें समर्थन: मंत्री
बांका। राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने पंजवारा में एनडीए कार्यलय का उद्घाटन किया। इस क्रम में उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा।
बांका। राजस्व व भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने पंजवारा में एनडीए कार्यलय का उद्घाटन किया। इस क्रम में उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। उन्होंने मंगलवार को रजौन व अमरपुर में आयोजित सीएम नीतीश कुमार की सभा को सफल बनाने पर बल दिया। मंत्री ने पंजवारा बाजार व वैदाचक सहित अन्य क्षेत्रों में घूमकर राजग प्रत्याशी गिरिधारी यादव को जीताने की अपील की। इनके साथ मुखिया काशीनाथ चौधरी, रासमोहन ठाकुर, सुभाष साह, अमरकांत जायसवाल ,राजीवलोचन मिश्र, मान सिंह सहित अन्य थे। इधर, मंत्री के साथ राजग प्रत्याशी गिरिधारी यादव ने विजयनगर सहित मुख्य बाजार का भ्रमण किया। मंत्री ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार बनाने के लिए राजग को समर्थन देने की अपील की। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कर रही है। आयुष्मान भारत योजना से लेकर अन्य योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।