प्रारंभिक विद्यालयों की अवकाश तालिका जारी
बांका। शिक्षा विभाग ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र के लिए प्रारंभिक विद्यालयों का वार्षिक अवकाश तालिका जारी कर दिया है।
बांका। शिक्षा विभाग ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र के लिए प्रारंभिक विद्यालयों का वार्षिक अवकाश तालिका जारी कर दिया है। इसके मुताबिक प्रारंभिक विद्यालय में रविवार और शुक्रवार का अवकाश छोड़कर पूरे साल 60 अवकाश होगा। इसके मुताबिक अप्रैल के दूसरे सोमवार यानि आठ अप्रैल से सभी प्रारंभिक विद्यालय मार्निंग होगा। इसका संचालन सुबह साढ़े छह से साढ़े 11 बजे तक होगा। इस संबंध में डीईओ अहसन के आदेश से पत्र जारी कर दिया गया है। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मई में प्रारंभिक विद्यालय ग्रीष्मावकाश तक सुबह छह से 11 बजे तक चलेगा। सभी विद्यालय अनिवार्य रूप से इसका अनुपालन करें। मालूम हो कि सोमवार से सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय को भी प्रधान सचिव के आदेश से मॉर्निंग कर दिया गया है।