विभिन्न स्थानों पर छापेमारी, दर्जनों ओवरलोड ट्रैक्टर जब्त
बांका। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दर्जनों ओवरलोडेड ट्रैक्टर को जब्त किया है।
बांका। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दर्जनों ओवरलोडेड ट्रैक्टर को जब्त किया है। जबकि इसमें शामिल चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा।
रजौन: बिना चालान की एक ओवरलोडिग ट्रैक्टर को थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने जब्त किया है। वहीं, चुनाव को लेकर तीन वारंटी को भी गिरफ्तार किया है।
बाराहाट: पुलिस ने विजयहाट से दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। ट्रैक्टर पर अवैध बालू लदा था। पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक नवल कुमार और निरंजन को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने इसकी जानकारी दी है।
कटोरिया : सूईया थाना क्षेत्र के धर्मशिला घाट पर थानाध्यक्ष नसीम खान ने अवैध बालू लदा आठ ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। साथ ही मौके से चार ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालकों में जमुई जिले के कटहराटांड़ गांव के नौरंगी यादव एवं बोड़वा कर्मा गांव के पलटू यादव, जबकि बेलहर थाना के चतराहन गांव के विजय पुझार एवं चुन्नूलाल टुडू शामिल हैं। इधर, कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने रोहताडह नदी घाट पर छापेमारी कर एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। साथ ही मौके से ट्रैक्टर चालक उपेन्द्र राय को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक व ट्रैक्टर मालिक अशोक यादव पर मामला दर्ज किया गया है।
शंभूगंज : पुलिस ने छर्री से लदा ओवरलोड एक ट्रक को जब्त किया है । बताया जा रहा है कि ट्रक मिर्जाचौकी से असरगंज जा रहा था।