Move to Jagran APP

दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई ..

बांका। मुहम्मद रफी के चर्चित गीतों में एक दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा.. गीत बांका के चुनावी सियासत पर इन दिनों फीट बैठ रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 07:34 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 07:34 PM (IST)
दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई ..
दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई ..

बांका। मुहम्मद रफी के चर्चित गीतों में एक दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा.. गीत बांका के चुनावी सियासत पर इन दिनों फीट बैठ रही है। कारण कभी कमल क्लब को मजबूत करनेवाले सिपाही इधर उधर मर्ज कर रहे हैं। सियासत में एनडीए का हिस्सा रही भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुतुल कुमारी के समर्थन में एक दर्जन से अधिक भाजपाई पदाधिकारी उनके साथ खुलकर मंच पर आ गए हैं। जबकि कुछ लालटेन को थाम लिया है। जबकि राजग उम्मीदवार के तौर पर खुद बेलहर विधायक गिरिधारी यादव चुनाव मैदान में हैं। इस संदर्भ में एक नेता ने बताया कि पुतुल के नाम वापसी तक प्रदेश नेतृत्व के द्वारा इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद दल विरोधी कार्य करने के कारण कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता रहे पूर्व एसपी श्रीधर मंडल तीर छोड़कर कमल पकड़े थे। इस क्रम में आंबेडकर जयंती के बहाने दलितों को एकजुट करने के लिए समुखिया मोड़ में कार्यक्रम आयोजित किए थे। जबकि अन्य कई कार्यक्रम के बहाने उनकी नजर लोक सभा चुनाव लड़ने की थी। लेकिन यह सीट जदयू में जाने पर उन्होंने भाजपा छोड़कर लालटेन थाम लिया। श्रीधर, तेजस्वी के समक्ष सोमवार को राजद की सदस्यता ग्रहण की है। इधर, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, उपाध्यक्ष नीलम सिंह, पार्टी के महामंत्री जयशंकर चौधरी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निप्पू पांडेय, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता नंदकिशोर पंडित, पार्टी के नेता श्रीनारायण शर्मा सलिल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सहित अन्य नेताओं की सक्रियता पुतुल के साथ है। वहीं, महामंत्री रौशन पासवान भी अपने पद से इस्तीफा देकर पुतुल के साथ हो गए हैं। ऐसे में कमल क्लब मजबूत नहीं कमजोर हो सकती है। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि नीलम, अनिल व निप्पू पर पार्टी विचार कर रही है। जबकि सलिल, जयशंकर, श्रीधर, रौशन कोई पद पर नहीं थे। वहीं, कांग्रेस के सिपाही व पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सदानंद सिंह के रिश्तेदार प्रमेाद सिंह वेल्डन भी पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव मैदान में है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.