दहेज नहीं लाने पर पुत्र और पुत्रबधू की पिटाई
बांका। दहेज नहीं लाने पर पुत्र और पुत्रबधू के साथ मारपीट की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बांका। दहेज नहीं लाने पर पुत्र और पुत्रबधू के साथ मारपीट की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला आनंदपुर थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मन्नु साह की शादी जमुई जिले के नोडिया गांव निवासी मनीषा कुमारी से एक वर्ष हुई थी। मनीषा मायके से रविवार को अपने ससुराल पति के साथ आई थी। घर में प्रवेश करते ही उसके ससुर सहित अन्य ने मिलकर दोनों को खंभे में बांधकर पिटाई कर दी। इसी दौरान गांव के दिनेश साह सहित अन्य लोग छुड़ाने पहुंचे थे। जिसमें दिनेश की भी पिटाई कर दी। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी दिनेश साह का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। वहीं, घटना की सूचना पर विवाहिता के पिता दिलीप कुमार साह आनंदपुर थाना पहुंचकर समधी गणेश साह, दामाद के भाई विपिन साह, समधन सुमिया देवी व ननद सहित चारों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आरोप लगाया कि दहेज में नकद पांच लाख, सोने का चेन व बाइक की मांग बराबर कर रहा था। नहीं देने पर बेटी और दामाद के साथ मारपीट की जाती थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।