Move to Jagran APP

गुजरात से भगाई गई लड़की बांका से बरामद

बांका। गुजरात राज्य के बलसाड़ जिले से भगाई गई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बांका जिले के बौंसी से बरामद किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 10:59 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 10:59 PM (IST)
गुजरात से भगाई गई लड़की बांका से बरामद
गुजरात से भगाई गई लड़की बांका से बरामद

बांका। गुजरात राज्य के बलसाड़ जिले से भगाई गई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बांका जिले के बौंसी से बरामद किया है। उसे भगाने में संलिप्त युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात पुलिस दोनों को अपने साथ गुजरात लेती गई। जानकारी के अनुसार पिछले 14 मार्च को शादी की नीयत से लड़की को अगवा कर लिया गया था। गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से शनिवार की रात्रि 12 बजे कोड़ाबांध गांव के अवधेश मिश्रा के घर पर छापेमारी कर लड़की को बरामद किया। आरोपित युवक राजेश कुमार मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, लड़की के पिता ने गुजरात में पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। गुजरात पुलिस उसकी तलाश के लिए इमरजेंसी वैन से बौंसी पहुंची थी। गिरफ्तार युवक पिछले दो सालों से गुजरात में क्रेन मशीन चलाने का काम करता था। वहां एक लड़की से प्रेम हो जाने और लड़की की शादी के लिए दूसरे लड़के के साथ संबंध तय हो जाने पर प्रेमी-प्रेमिका ने वहां से भागने का फैसला लिया। होली के पहले लड़की के साथ लड़का अपने घर कोड़ाबांध आ गया था। गुजरात पुलिस के एसआइ बीएन पटेल, कांस्टेबल सागर भाई एवं महिला कांस्टेबल वीकेता बौंसी पुलिस के सहयोग से बरामद लड़की तथा गिरफ्तार युवक को अपने साथ गुजरात लेते गए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.