आचार संहिता कोषांग कारगर नहीं
बांका। प्रखंड कार्यालय परिसर में एक बिजली के खंबे पर लगा एक कांग्रेस नेता के बैनर को कर्मी द्वारा हटाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 10:45 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 10:45 PM (IST)
बांका। प्रखंड कार्यालय परिसर में एक बिजली के खंबे पर लगा एक कांग्रेस नेता के बैनर को कर्मी द्वारा हटाया गया। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा उस पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। ज्ञात हो कि एक नहीं दूसरी बार सोमवार को भी बिजली के खंबे पर प्रमोद कुमार सिंह वेल्डन का बैनर लगा हुआ है। स्थानीय प्रशासन के द्वारा बैनर को हटाया गया। लेकिन उस पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जबकि रालोसपा और जदयू के जिलाध्यक्ष पर प्रशासन द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर केस दर्ज कराया जा चुका है। ज्ञात हो कि प्रखंड में आचार संहिता कोषांग कारगर नहीं है। बांका में भी कई स्थानों पर विभिन्न नेताओं का बैनर पोस्टर लगा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें