मधुमक्खी के हमले में चार जख्मी
बांका। राधानगर हाट के समीप शनिवार को मधुमक्खी के हमले से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 10:01 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 10:01 PM (IST)
बांका। राधानगर हाट के समीप शनिवार को मधुमक्खी के हमले से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में नंदकिशोर साह, अमरजीत कुमार, सोनू साह, रितेश गुप्ता शामिल हैं। सभी राधानगर बाजार के रहने वाले हैं। सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार सभी सुबह सैर के लिए अपने घर से पपरेवा की ओर जा रहे थे। सैर से लौटते वक्त हाट निवासी संजय साह के कटहल के पेड़ के पास मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के डर से सभी इधर-उधर भागने लगे। भागने के क्रम में गिरने से भी सभी को चोटें आईं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसडी मंडल ने जख्मी का प्राथमिक उपचार किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें