विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में पत्नी व 3 मासूम, फिर भी रचा ली दूसरी शादी, बांका में पति की बेवफाई पर महिला बोलीं- दारोगा बाबू न्‍याय द‍िलाएं

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:04 PM (IST)

Banka Husband Second Marriage: बांका के शंभुगंज में एक पति ने पहली पत्नी और तीन बच्चों के होते हुए दूसरी ...और पढ़ें

बांका के छत्रहार में पत्नी और 3 बच्चों के रहते पति ने रचाई दूसरी शादी; थाने पहुंची पहली पत्नी, बोली- विरोध पर दी धमकी

बांका के छत्रहार में पत्नी और 3 बच्चों के रहते पति ने रचाई दूसरी शादी; थाने पहुंची पहली पत्नी, बोली- विरोध पर दी धमकी

HighLights

  1. पति ने पहली पत्नी, तीन बच्चों के बावजूद की दूसरी शादी।

  2. पीड़िता ने पति पर प्रताड़ना और धमकी का आरोप लगाया।

  3. शंभुगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी, कार्रवाई का आश्वासन।

संवाद सहयोगी, शंभुगंज (बांका)। Banka Husband Second Marriage: शंभुगंज थाना क्षेत्र के छत्रहार गांव में पहली पत्नी और तीन मासूम बच्चों के रहते पति द्वारा दूसरी शादी रचाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति की इस बेवफाई और प्रताड़ना के खिलाफ पहली पत्नी अपने तीनों बच्चों को लेकर रविवार को शंभुगंज थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने पति पर दूसरी शादी करने और विरोध जताने पर गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

थाने में दिए लिखित आवेदन में पीड़िता झुना देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ छत्रहार निवासी विष्णु रजक के साथ हुई थी। वह मूल रूप से दुर्गम्मा गांव निवासी योगेंद्र रजक की पुत्री है। शादी के बाद उनके वैवाहिक जीवन से दो पुत्र— रामकुमार व राजवीर कुमार और एक पुत्री— नेहा कुमारी हैं।

किरणपुर की युवती से रचाई शादी, विरोध पर दी धमकी

झुना देवी का आरोप है कि 14 वर्षों के दांपत्य जीवन और तीन बच्चों के बावजूद उसके पति विष्णु रजक ने किरणपुर गांव की एक युवती से गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है। जब इस बात की जानकारी उसे हुई और उसने इसका कड़ा विरोध किया, तो पति ने उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की और चुप न रहने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

इस पूरे विवाद पर जब आरोपित विष्णु रजक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उसने मीडिया और समाज के सामने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।

बच्चों के भविष्य को लेकर थाने पहुंची पीड़िता

घर से बेसहारा होने और बच्चों के भविष्य पर संकट गहराने के बाद पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया है। रविवार को वह अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर शंभुगंज थाना परिसर पहुंची और थानाध्यक्ष को अपनी व्यथा सुनाई।

जांच में जुटी पुलिस

शंभुगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से पति के खिलाफ दूसरी शादी करने और प्रताड़ित करने का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ कर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है, जिसके बाद कानून के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।