Move to Jagran APP

Banka Election Result 2019: त्रिकोणीय संघर्ष में जदयू के गिरिधारी जीते

बांका लोकसभा से गिरिधारी यादव को चार लाख 76 हजार 991 मत हासिल हुआ। जबकि जयप्रकाश यादव को केवल दो लाख 76 हजार 860 मत आया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:38 PM (IST)
Banka Election Result 2019: त्रिकोणीय संघर्ष में जदयू के गिरिधारी जीते
Banka Election Result 2019: त्रिकोणीय संघर्ष में जदयू के गिरिधारी जीते

बांका [जेएनएन]। मोदी लहर पर सवार एनडीए प्रत्याशी गिरिधारी यादव बांका संसदीय सीट से रिकार्ड मतों से चुनाव जीत गये हैं। गिरिधारी यादव को चार लाख 76 हजार 991 मत हासिल हुआ है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद संसदीय दल के नेता जयप्रकाश नारायण यादव को दो लाख 131 मतों के अंतर से पराजित किया। गिरिधारी यादव को चार लाख 76 हजार 991 मत हासिल हुआ। जबकि जयप्रकाश यादव को केवल दो लाख 76 हजार 860 मत आया। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ी पूर्व सांसद पुतुल कुमारी को एक लाख 3449 मत प्राप्त हुआ। गिरिधारी यादव तीसरी बार बांका से सांसद बने हैं। इसके पहले वे दो बार राजद से बांका के सांसद रह चुके हैं। अंतिम बार 2004 में दिग्विजय सिंह को चार हजार मतों से हरा कर चुनाव जीते थे। जदयू बांका सीट पर पहली बार चुनाव जीतने में कामयाब हुई है। इसके पहले जदयू के पूर्व संस्करण समता पार्टी से अंतिम बार 1999 में दिग्विजय सिंह चुनाव जीते थे। इसके बाद दो बार निर्दलीय के तौर पर दिग्विजय सिंह और पुतुल कुमारी तथा दो बार राजद से गिरिधारी यादव और जयप्रकाश यादव चुनाव जीत थे। यानी ठीक 20 साल बाद जदयू इस सीट पर वापस लौटी है।

loksabha election banner

2019 में बांका संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवारों को प्राप्त मत

1. गिरिधारी यादव-जदयू-4,76991

2. जयप्रकाश नारायण यादव-राजद-2,76860

3. मु रफीक आलम-बसपा-11928

4. कैलाश प्रसाद सिंह- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-2567

5. नीलू देवी-भारतीय दलित पार्टी -2279

6. फैशल अंसारी -मोमिन फ्रंट पार्टी-2125

7. राजकिशोर यादव उर्फ पप्पू यादव-झारखंड मुक्ति मोर्चा-3930

8. अमरजीत कुमार-निर्दलीय-3657

9. उमाकांत यादव-1883

10.एमपी यादव-1875

11.नरेश यादव-2757

12.पवन ठाकुर-4082

13.पुतुल कुमारी-1,03449

14.प्रमोद सिंह वेल्डन-7358

15.प्रवीण कुमार झा-17020

16.मनोज कुमार साह-44393

17.मृत्युंजय राय-1426

18.मु मुख्तार आलम-5784

19.संजीव कुमार कुणाल-2379

20.सैय्यद आलमदार हुसैन-1996

21.नोटा-6589

मतदान : बांका लोकसभा में 58 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां कुल 1697000 मतदाता हैं। यहां के 995000 वोटरों ने मतदान किया था।

2014 में बांका लोकसभा चुनाव में प्राप्त मत

जयप्रकाश नारायण यादव राजद 285000

पुतुल कुमारी भाजपा 275000

संजय यादव सीपीआई 220000

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.