विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांका के लिए ऐतिहासिक सौगात: एक साथ खुले 4 नए डिग्री कॉलेज, 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

Published: Thu, 18 Jun 2026 02:23 PM (IST)

बांका में पहली बार चार नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू होगी। इन कॉलेजों में प्राचार्य ...और पढ़ें

बांका के लिए ऐतिहासिक सौगात: एक साथ खुले 4 नए डिग्री कॉलेज

बांका के लिए ऐतिहासिक सौगात: एक साथ खुले 4 नए डिग्री कॉलेज

HighLights

  1. बांका में एक साथ चार नए राजकीय डिग्री कॉलेज खुले।

  2. 1 जुलाई से सभी कॉलेजों में विधिवत पढ़ाई शुरू होगी।

  3. नए भवन के लिए 5 एकड़ जमीन चिह्नित की गई।

जागरण संवाददाता, बांका। पहली बार बांका में एक साथ चार राजकीय महाविद्यालय खोले गए हैं। ये चारों महाविद्यालय उन प्रखंडों में खोले गए, जहां पहले से कोई डिग्री कॉलेज नहीं थे। फिलहाल इसका संचालन प्रखंड के किसी इंटर स्कूल भवन में होने जा रहा है।

इसके लिए संबंधित भवन की साफ-सफाई, रंग-रंगोन और उपस्कर की उपलब्धता भी पिछले एक सप्ताह के दौरान पूरी कर ली गई है। इससे पहले टीएमबीयू ने प्राचार्य सहित छह-छह विषयों में शिक्षकों की तैनाती भी कर दी है।

पहली सूची के आधार पर सभी कॉलेज में एक से तीन दर्जन तक बच्चों का नामांकन हुआ है। दूसरी सूची और स्पाट नामांकन बांकी है। एक जुलाई से संबंधित कॉलेजों में छह विषयों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

दूसरी तरफ डीएम नवदीप शुक्ला ने खुद सभी डिग्री कॉलेज के नए भवन के लिए खुद स्थल पर पहुंच कर जमीन भी चिह्नित किया है। संभव है कि जल्द ही पांच एकड़ जमीन में भवन निर्माण शुरू होगा।

मालूम हो कि इससे पहले जिला में कोई डिग्री कॉलेज नहीं था। कटोरिया प्रखंड में पहला राजकीय डिग्री कॉलेज का भवन तेलंगवा में बनकर तैयार हो रहा है। यहां नामांकन और शिक्षण की प्रक्रिया फिलहाल बाकी है।

जिला में एक मात्र विवि की अंगीभूत इकाई के रूप में पीबीएस कॉलेज छह दशक से संचालित है। कुछ प्रखंड में संबद्धता प्राप्त डिग्री कॉलेज के भरोसे जिला के छात्रों की पढ़ाई हो रही थी।

किन कॉलेजों के शिक्षक को कहां-क्या मिली जिम्मेवारी?

राजकीय डिग्री महाविद्यालय अमरपुर

  • डॉ. बलिराम प्रसाद सिंह, प्रभारी प्राचार्य (बीएन कॉलेज, भागलपुर)
  • डॉ. अमलेंदु कुमार अंजन, टीएनबी कॉलेज
  • डॉ. अर्पिता मित्रा, एसएम कॉलेज
  • डॉ. प्रेमलता, एसएम कॉलेज
  • डॉ. अजीत कुमार, टीएनबी कॉलेज
  • डॉ. श्वेता, मारवाड़ी कॉलेज
  • डॉ. प्रमिला कुमारी, मारवाड़ी कॉलेज

राजकीय डिग्री कॉलेज, बाराहाट

  • डॉ. राजीव कुमार सिंह- प्रभारी प्रचार्य (एमएएम कॉलेज नवगछिया)
  • सिमरन भारती, मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर
  • डॉ.गुलफाम, पीबीएस कॉलेज बांका
  • डॉ. पिंकू कुमार, बीएन कॉलेज
  • डॉ. सुनिता सिंहा, एसएम कॉलेज
  • सीताराम रजक, पीबीएस कॉलेज
  • बीबी नूरजहां, सबौर कॉलेज

राजकीय डिग्री कॉलेज, बेलहर

  • डॉ. आलोक रंजन, प्रभारी प्राचार्य (मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर)
  • डॉ.मंजीत कुमार सिंह, पीजी हिंदी
  • डॉ. शिवानी भारद्वाज, टीएनबी कॉलेज भागलपुर
  • डॉ. स्मिता कुमारी, मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर
  • डॉ. कुमारी सीमा, एसएम कॉलेज
  • डॉ. मधुकर दीक्षित, पीजी विभाग

राजकीय डिग्री कॉलेज फुल्लीडुमर

  • डॉ. अशोक कुमार मंडल, प्रभारी प्राचार्य (मुरारका कॉलेज, सुल्तानगंज)
  • डॉ. धर्मेंद्र कुमार, टीएनबी ला कॉलेज, भागलपुर
  • डॉ.पवन कुमार, बीएन कॉलेज, भागलपुर
  • डॉ. ईशा स्मिता, एसएम कॉलेज, भागलपुर
  • डॉ. अभिषेक आनंद, पीजी विभाग, अर्थशास्त्र
  • डॉ. राजीव कुमार पोद्दार, सबौर कॉलेज

कौन से कॉलेज कहां संचालित होंगे

  1. राजकीय डिग्री कॉलेज, अमरपुर- यूएचएस भदरिया
  2. राजकीय डिग्री कॉलेज, फुल्लीडुमर- यूएचएस केड़िया इनारावरण
  3. राजकीय डिग्री कॉलेज, बेलहर-यूएचएस हथियाडाढ़ा
  4. राजकीय डिग्री कॉलेज, बाराहाट- यूएचएस सहरना

प्रशासनिक स्तर से अभी चार राजकीय डिग्री कॉलेज में एक जुलाई से पढ़ाई की तैयारी पूरी की जा रही है। इन कॉलेजों में शिक्षक, उपस्कर, प्राचार्य, लिपिक की उपलब्धता पूरी हो गई है। भागलपुर विवि वहां पठन-पाठन और पाठ्यक्रम का काम देखेगा। - देव नारायण पंडित, जिला शिक्षा पदाधिकारी