विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांका में गरीब बच्चों को दाखिला न देने पर 37 निजी स्कूलों को नोटिस, मान्यता रद करने की चेतावनी

Published: Fri, 22 May 2026 11:15 PM (IST)

शिक्षा विभाग ने बांका के 37 निजी स्कूलों को गरीब बच्चों का नामांकन न लेने पर स्पष्टीकरण जारी किया है। ...और पढ़ें

AI Generated Image

AI Generated Image

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बांका। गरीब परिवार के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में नामांकन के अभियान में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। नामांकन नहीं लेने वाले 37 प्राइवेट स्कूल संचालकों से डीपीओ एसएसए राजकुमार राजू ने स्पष्टीकरण पूछा है।

उनसे कहा है कि शिक्षा अधिकार कानून और विभागीय आदेश के उल्लंघन पर क्यों नहीं आपकी प्रस्वीकृति और यू-डाइस रद करने की कार्रवाई की जाय, इसका जवाब कारण सहित अविलंब जमा करें। डीपीओ ने बताया कि रेंडमाइजेशन के माध्यम से शिक्षा विभाग ने बच्चों की सूची सभी विद्यालयों को नामांकन के लिए उपलब्ध करा दी है।

18 मई तक ही सभी बच्चों का नामांकन पूरा कर लिया जाना था। लेकिन, जिला के 37 प्राइवेट स्कूलों ने नामांकन नहीं लिया। इसे विभाग ने स्कूलों की लापरवाही और स्वेच्छाचारिता करार दिया है।

इस मामले में जिन प्राइवेट स्कूलों से स्पष्टीकरण पूछा गया है उसमें आस्था आवासीय विद्यालय पवयडीह, ओशो विद्या विहार बाजा मोड़, एसडी पब्लिक स्कूल अमरपुर, साईं मिशन स्कूल अमरपुर, अच्छी डिवाइन पब्लिक स्कूल बांका, आवासीय बांका पब्लिक स्कूल,लोटस वैली यूनिवर्सल स्कूल बांका, मां सरस्वती आवासीय स्कूल बांका, आरआर पब्लिक स्कूल बांका, आवासीय सरस्वती शिक्षा मंदिर बांका प्रमुख रूप से शामिल हैं। डीपीओ एसएसए ने बताया कि शिक्षा अधिकार कानून में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके लिए अभी 37 प्राइवेट स्कूल को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।