विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांका में ढाई साल की मासूम की हत्या, नहर किनारे दफन मिला शव, पिता समेत 4 पर केस, सभी आरोपी फरार

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:27 PM (IST)

Banka Katoria Jamdaha OP Toddler Murder Land Burial News: बांका के कटोरिया में ढाई साल की मासूम बच्ची पुष्पा कुमारी ...और पढ़ें

Banka Katoria Jamdaha OP Toddler Murder Land Burial News: ढाई वर्ष की मासूम बच्ची पुष्पा कुमारी

Banka Katoria Jamdaha OP Toddler Murder Land Burial News: ढाई वर्ष की मासूम बच्ची पुष्पा कुमारी 

HighLights

  1. ढाई साल की मासूम बच्ची पुष्पा कुमारी की निर्मम हत्या।

  2. साक्ष्य मिटाने के लिए शव नहर के पास दफनाया गया।

  3. मां ने पति, सास, ससुर और सौतन पर हत्या का आरोप लगाया।

संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका)। Banka Katoria Jamdaha OP Toddler Murder Land Burial News: बांका जिले के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जमदाहा ओपी क्षेत्र के मनिया पंचायत स्थित बारा जमखूंट गांव से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां महज ढाई वर्ष की मासूम बच्ची पुष्पा कुमारी की गला घोंटकर,पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने की नियत से उसके शव को गांव के समीप नहर के किनारे जमीन में दफना दिया गया।

  • बांका जिले के कटोरिया अंतर्गत जमदाहा ओपी के बारा जमखूंट गांव में 2.5 वर्ष की बच्ची पुष्पा कुमारी की निर्मम हत्या

  • हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से नहर के समीप जमीन के नीचे दफनाया गया मासूम का शव, ग्रामीणों ने कराया बरामद

  • मायके में रह रही पीड़िता मां सुनीता देवी ने पति भावेश यादव, सास, ससुर और सौतन पर दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी

  • पहले से न्यायालय में लंबित था दहेज प्रताड़ना का मामला; जमदाहा ओपी अध्यक्ष आसिफ अख्तर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की भनक लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले को लेकर बुधवार को मृत बच्ची की मां सुनीता देवी ने जमदाहा ओपी में लिखित आवेदन देकर अपने पति भावेश यादव, सास बिजली देवी, ससुर भीम यादव और सौतन रिंकू देवी के खिलाफ सामूहिक रूप से हत्या कर शव को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से दफनाने का गंभीर आरोप लगाया है। वारदात के बाद से ही नामजद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं।

दहेज प्रताड़ना का केस कोर्ट में लंबित, पेशी के दौरान साथ ले गई थी सास

पीड़िता सुनीता देवी (मायके बराड़ी गांव, कटोरिया) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे लगातार दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे थे। इस संबंध में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है।

सुनीता ने बताया कि कुछ महीने पहले बांका कोर्ट में केस की सुनवाई के दौरान उसकी सास बिजली देवी मासूम पुष्पा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ससुराल बारा जमखूंट ले गई थी।

ग्रामीणों की मदद से मिला मासूम का शव, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

सुनीता का आरोप है कि मंगलवार की रात उसके पति भावेश यादव (जो दिल्ली में मजदूरी करता है), सास, ससुर और सौतन ने साजिश के तहत बच्ची की हत्या कर दी और चुपके से शव को नहर के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया। बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों के जरिए घटना की भनक मिलने पर पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जमदाहा ओपी पुलिस जब गांव पहुंची, तो ग्रामीणों की निशानदेही पर नहर के पास से गड्ढा खोदकर बच्ची पुष्पा का शव बाहर निकाला गया। जमदाहा ओपी अध्यक्ष आसिफ अख्तर ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।

ओपी अध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकता दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से फरार चल रहे नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।