बोलेरो से आठ क्विंटल महुआ के साथ दो गिरफ्तार
बांका। कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग के राधानगर के पास से एक बोलेरो से आठ क्विंटल अवैध महुआ बरामद किया गया है। मौके से गाड़ी मालिक सह तस्कर थाना क्षेत्र के भोरसार गांव के लक्ष्मण चौधरी एवं चालक हिरना गांव के भागवत यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
बांका। कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग के राधानगर के पास से एक बोलेरो से आठ क्विंटल अवैध महुआ बरामद किया गया है। मौके से गाड़ी मालिक सह तस्कर थाना क्षेत्र के भोरसार गांव के लक्ष्मण चौधरी एवं चालक हिरना गांव के भागवत यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस अभियान की अगुवाई थानाध्यक्ष राजेश कुमार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार कटोरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवैध महुआ तस्कर भारी मात्रा में देवघर से महुआ की तस्करी कर ला रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने अपने सहयोगी सअनि विपिन यादव के साथ राधानगर के पास पहुंचकर वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान भोरसार की ओर से आ रही एक बोलेरो की तलाशी लेने पर गाड़ी से आठ क्विंटल अवैध महुआ बरामद किया गया है। कटोरिया पुलिस ने थाना में अवैध शराब निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार दोनों पर मामला दर्ज किया है।