Move to Jagran APP

कर्पूरी के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

बांका। पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी की जयंती विभिन्न स्थानों पर मनाई गई। इस क्रम में उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 09:42 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 09:42 PM (IST)
कर्पूरी के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प
कर्पूरी के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

बांका। पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी की जयंती विभिन्न स्थानों पर मनाई गई। इस क्रम में उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विजयनगर स्थित लोजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेबी यादव ने की। मौके पर कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये रास्ते पर सभी सदस्यों ने संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सभी के प्रिय नेता थे। वो हमेशा दलितों, पिछड़ों और वंचितों के लिए संघर्षरत रहते थे। मौके पर लोजपा प्रवक्ता विपिन सिंह, मुन्नी देवी, दीपक पासवान, चंदन कुमार, बंटी कुमार, राहुल कुमार, विक्रम कुमार सहित अन्य मौजूद थे। वहीं, शहर के तारा मंदिर में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की तरफ से कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अमरपुर विधायक जयंत राज कुशवाहा मुख्य रूप से मौजूद थे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रितेश चौधरी सहित सभी सदस्यों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर अध्यक्ष दिवाकर पंडित, अरविद कुमार बादल, मु. जफर आलम, जगत भारती, शशि भूषण् मंडल, केदार सिंह, उच्चेश्वर सिंह, संजीव बिद सहित अन्य मौजूद थे। रालोसपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पारितोष पारस, इमरान, सुरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य थे।

loksabha election banner

रजौन : प्रखंड मुख्यालय परिसर में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष बबलू सिंह ने की। इस अवसर पर राजद विधायक भूदेव चौधरी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीब, दलित एवं वंचित वर्ग के मसीहा थे। उनके मार्ग पर चलकर ही सभी लोगों का उत्थान संभव है। इसके पूर्व विधायक सहित राजद नेताओं ने बेसहारा लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। इस दौरान राजद नेता माहेश्वरी मलय यादव, उमाशंकर सिंह, दिवाकर यादव, परशुराम हरिजन, योगेंद्र यादव, छतीश यादव, भैरो सिंह चन्द्रवंशी, संजय यादव सहित अन्य थे।

फुल्लीडुमर: प्रखंड जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में कर्पूरी जयंती मनाई गई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा कि कर्पूरी सच्चे मायने में जननायक थे। जिला जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रवक्ता विवेका नंद तांती ने उन्हें महामानव बताया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने ठाकुर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। संजय मंडल, विवेकानंद मंडल, विकास मंडल, उमेश मंडल, नंदू यादव, समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शंभुगंज : जदयू कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की जयंती जदयू प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। बालेश्वर ने कहा कि कर्पूरी बाबू सादा जीवन और उच्च विचार के धनी थे। उनके नक्शे कदम पर लोगों को चलने की जरूरत है। युवाध्यक्ष ब्रह्रमप्रकाश सिंह, विद्या वर्मा, सुरेंद्र सिंह सहित जदयू के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेलहर: प्रखंड मुख्यालय जदयू कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन का पुष्प अर्पित किया।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह, सियाराम यादव, कुंजबिहारी यादव, विजय हांसदा, रंजीत यादव, अनुपी सिंह, अशोक सिंह, सुलो यादव आदि उपस्थित थे।

अमरपुर: कर्पूरी ठाकुर की जयंती महिला जदयू जिलाध्यक्ष सुजाता वैद्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें लक्ष्मी देवी, अंजू झा, उषा देवी, अंजू देवी, गुड़िया देवी, नसीमा खातून, आशा खातून, पिकी देवी, मुन्नी देवी, बीबी रवीना, बीबी माजदा, अफरोजी खातुन, पचिया खातुन, शेम्पू देवी, रीना देवी, बीबी जहाना खातून, इंदू देवी सहित अन्य थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुजाता वैद्य ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाज के उपेक्षित पीड़ित लोगों के लिए संघर्षरत थे। वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वे वास्तव में जननायक थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.