विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amazing Love Story Banka : ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते छात्रा से हुआ इश्क, आधी रात को परिजनों ने गुरु-शिष्या को एक साथ पकड़ा

Published: Wed, 16 Sep 2026 12:42 PM (IST)

Banka Shambhuganj Teacher Student Love Affair: बांका के शंभुगंज में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक और एक नाबालिग छात्रा के बीच ...और पढ़ें

HighLights

  1. शिक्षक और नाबालिग छात्रा के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला।

  2. परिजनों ने देर रात दोनों को एक साथ पकड़ा।

  3. पुलिस और ग्रामीणों की मध्यस्थता से शादी पर सहमति।

संवाद सहयोगी, शंभुगंज (बांका)। Banka Shambhuganj Teacher Student Love Affair:  जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक और उसकी नाबालिग छात्रा के बीच परवान चढ़े प्रेम-प्रसंग का मामला मंगलवार को पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। पढ़ाई के दौरान शुरू हुई जान-पहचान धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गई और दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे।

सोमवार की देर रात दोनों को एक साथ मिलते परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद गांव में भारी हंगामा खड़ा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामचुआ पंचायत अंतर्गत केशोपुर गांव निवासी दुर्गेश दास गांव के ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है।

  • बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचुआ पंचायत के केशोपुर का मामला; शिक्षक और छात्रा में हुआ प्रेम

  • सोमवार की देर रात दोनों को चोरी-छिपे मिलते परिजनों ने पकड़ा; शोर मचने पर भारी संख्या में जुटे ग्रामीण

  • ग्रामीणों ने दोनों को रोककर पुलिस को सौंपा; मंगलवार को थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच घंटों चली गहमागहमी

  • थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने शपथ पत्र भरवाकर दोनों को परिजनों के हवाले किया; शादी कराने पर बनी सामाजिक सहमति

ट्यूशन पढ़ने आने वाली एक छात्रा से शिक्षक की नजदीकियां बढ़ गईं और देखते ही देखते दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। परिजनों और ग्रामीणों से छिपकर दोनों अक्सर मिलने लगे थे। सोमवार की रात शिक्षक अपनी प्रेमिका छात्रा से मिलने पहुंचा था, तभी परिजनों की नजर उन पर पड़ गई।

शोर मचने पर जुटे ग्रामीण, पुलिस ने लिया हिरासत में

परिजनों द्वारा शोर मचाते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया और स्थिति को बिगड़ते देख तुरंत शंभुगंज थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों को सुरक्षित थाने ले आई।

थाने में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, शादी पर बनी बात

मंगलवार सुबह होते ही दोनों पक्षों के दर्जनों परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय ग्रामीण थाना परिसर में जुट गए। थाने में कई घंटों तक दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी, मान-मनौव्वल और समझाने-बुझाने का दौर चलता रहा। माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस पदाधिकारियों और स्थानीय प्रबुद्ध लोगों ने हस्तक्षेप किया। लंबी वार्ता के बाद दोनों पक्षों के स्वजन सामाजिक स्तर पर दोनों का विवाह कराने की बात पर सहमत हुए।

शपथ पत्र भरवाकर परिजनों को सौंपा: थानाध्यक्ष

मामले की जानकारी देते हुए शंभुगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि शिक्षक और छात्रा के बीच प्रेम-प्रसंग की सूचना पर दोनों को थाने लाया गया था। कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े, इसके लिए दोनों पक्षों के अभिभावकों को बुलाया गया। परिजनों की आपसी सहमति और कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों से विधिवत शपथ पत्र भरवाने के बाद युवक और युवती को उनके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। गांव में स्थिति पूरी तरह शांत है।