Move to Jagran APP

जिले में 933 पहुंची संक्रमितों की संख्या, एक्टिव केस 406

बांका। कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ने से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार तक इसकी संख्या 933 तक पहुंच गई है। प्रशासन के अनुसार इसमें 528 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 09:02 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 09:02 PM (IST)
जिले में 933 पहुंची संक्रमितों की संख्या, एक्टिव केस 406
जिले में 933 पहुंची संक्रमितों की संख्या, एक्टिव केस 406

बांका। कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ने से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार तक इसकी संख्या 933 तक पहुंच गई है। प्रशासन के अनुसार इसमें 528 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 406 है। संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक बांका प्रखंड में 322, दूसरे नंबर पर कटोरिया 114 एवं तीसरे नंबर पर बौंसी में 110 मरीजों की संख्या है।

prime article banner

अमरपुर: पिछले एक सप्ताह में संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर अपने लोग भी एक-दूसरे से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। संक्रमित की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने शहर के भगत टोला, हटिया तथा लीची बगान को कंटेनमेंट जोन घोषित कर बैरिकेडिग किया है। इसके अलावा वार्ड संख्या 13 एवं छह, बनहरा, बंगाली टोला तथा वैदाचक, भरको, गोरगम्मा, रघुनाथपुर तथा शोभानपुर गांव को भी कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इन सभी गांव में पिछले दिनों कुछ लोग संक्रमित पाये गये थे। उक्त सभी जगहों पर धारा 144 लागू कर आवाजाही पर रोक लगाई है। भरको गांव के दास टोला के सभी संपर्क मार्ग को सील कर दिया है। बावजूद चंद दुकानदार आदेश को धत्ता बताकर दुकान खोल रहे हैं। जिससे भरको गांव के अन्य टोला के लोगों में आक्रोश है। सीओ सुनील कुमार साह ने बताया कि सभी नौ जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। धारा 144 का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

बौंसी: स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया गांव में जांच के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें 190 लोगों की जांच की गई। एक सौ लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच हुई। जिसमें पनिया गांव से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 80 लोगों की आरएसपी से एवं दस लोगों की ट्रूनेट से जांच की गई है। जिसकी रिपोर्ट लंबित है। प्रखंड में सात कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिसमें दलिया, सिमरिया, पनिया, अचारज, महाराणा, सलैया, पंडा टोला गांव शामिल है। बीसीएम ने बताया कि शुक्रवार को पनिया गांव में जांच शिविर लगाया जाएगा।

चांदन: चिकित्सा प्रभारी एके सिंहा के नेतृत्व में 110 लोगों की जांच में पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें चांदन प्रखंड कार्यालय के पास पान की दुकान चलाने वाला एक दुकानदार के अलावा एक महिला एक पुरुष चांदन बाजार, जबकि डूमरथर गांव की एक महिला व एक पुरुष संक्रमित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.