शमेशरनगर में युवक की पीटकर हत्या
(औरंगाबाद) : दाउदनगर थाना के शमशेरनगर गांव में 22 वर्षीय युवक अमरनाथ ठाकुर उर्फ बिल्लू
(औरंगाबाद) : दाउदनगर थाना के शमशेरनगर गांव में 22 वर्षीय युवक अमरनाथ ठाकुर उर्फ बिल्लू की हत्या अपराधियों ने पीटकर कर दी। अपराधियों ने अमरनाथ का पहले सिर फोड़ा और फिर गला रेत हत्या कर दी। गुरुवार सुबह पुलिस ने नहर से शव बरामद किया है। पुलिस हत्या के कारणों की तहकीकात कर रही है। चर्चा है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग या सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर हुए विवाद में की गई है। एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों की तहकीकात की जा रही है। मृतक की हत्या अपराधियों ने पीटकर की है। कमजोर धार वाले हथियार से गला रेता है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने मां-पिता का इकलौता का संतान था। मृतक के पिता र¨वद्रनाथ ठाकुर शिक्षक हैं। हत्या अपराधियों ने बेरहमी से की है जिस कारण कहा जा रहा है कि हत्या का कारण अवैध संबंध हो सकता है। युवक के सिर एवं शरीर पर कटे का कई निशान है। पुलिस मामले में कुछ ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि सूचना पर दाउदनगर थानाध्यक्ष अभय कुमार ¨सह, सब इंस्पेक्टर शेखर सौरव, आशीष कुमार शाह, राजाराम राय, सहायक अवर निरीक्षक प्रेम कुमार ¨सह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। हत्या के इस मामले में पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। कहा जा रहा है कि युवक की हत्या अन्यत्र कर शव को नहर में फेंका गया है। घटनास्थल पर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही थी। हत्यारों ने युवक के शव को नहर में फेंक चादर से ढंक दिया था। मृतक के मोबाइल से हत्या का राज खुल सकता है। मोबाइल का काल डिटेल्स निकाल पुलिस हत्या का सुराग ढूंढने में लगी है। दाउदनगर थानाध्यक्ष अभय कुमार ¨सह ने बताया कि मृतक के परिजन का बयान लिया जा रहा है। बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
बुझ गया घर का इकलौता चिराग
रोते हुए बेहोश हुई मां
अमरनाथ ठाकुर उर्फ बिल्लू घर का इकलौता चिराग था। बेटे की हत्या की खबर सुन पिता र¨वद्र ठाकुर एवं मां उर्मिला देवी बेहोश गई। जब होश आता अपने बेटे को खोजने लगती। मां रोने के दौरान हमेशा बेहोश हो रही थी। होश आते ही अपने बेटे को खोजने लगती। रोते हुए बोले जा रही थी.. हमर बेटवा केकर का बिगड़ले हलक.. कौन दुश्मनवां हत्या कर देलक.. परिजनों ने बताया कि शादी के 12 वर्ष बाद पुत्र की प्राप्ति हुई थी। बिल्लु शाम में घर से यह कहकर निकला कि दस मिनट में आ रहे हैं। दो दोस्त उसको घर से बुलाकर ले गए थे। रात में बुल्लु घर नहीं लौटा तो परिजनों की ¨चता बढ़ी। सुबह में उसका शव नहर से बरामद हुआ। बताया जाता है कि मृतक के पिता रविन्द्र ठाकुर रोहतास जिले में ट्यूशन पढ़ाते हैं। किसी तरह परिवार की गाड़ी चल रही थी। मृतक युवक स्नान की पढ़ाई करने के बाद रोजगार की तलाश में था।