विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने ली युवक की जान, परिजनों ने जीटी रोड जाम कर किया प्रदर्शन

Published: Sun, 16 Aug 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय अंकित कुमार की मौत हो ...और पढ़ें

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर रानीगंज गांव के पास सड़क जाम किए ग्रामीण। फोटो जागरण

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर रानीगंज गांव के पास सड़क जाम किए ग्रामीण। फोटो जागरण

HighLights

  1. औरंगाबाद में वाहन की टक्कर से युवक अंकित की मौत।

  2. परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड जाम किया।

  3. पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद)। औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में जीटी रोड एनएच-19 पर रानीगंज गांव के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार वाहन के धक्के से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक अंकित कुमार की मौत हो गई।

मिर्जापुर गांव निवासी रामबली यादव के पुत्र अंकित अपने भाई के साथ टेंपो पर सवार होकर घर से शिवगंज जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने घक्का मार दिया, जिस कारण टेंपो पर बैठा अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर मदनपुर थाना पुलिस 112 वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद ले गई जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन घटना स्थल पर शव को लाकर सड़क जाम किया।

स्वजन को मुआवजा देने की मांग करने लगे। मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा समझाकर जाम हटाने के बाद शव को अंत्यपरीक्षण कराने के लिए औरंगाबाद भेजा गया है। अंकित की मौत के बाद से स्वजन रो रहे हैं। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि यह सब कैसे हो गया।

यह भी पढ़ें- पिकअप वैन ने बाइक को रौंदा, दरभंगा में मां की आंखों के सामने बेटे की मौत