Move to Jagran APP

प्रखंड जदयू अध्यक्ष से कार्यकर्ता नाराज

प्रखंड जदयू अध्यक्ष की कार्यशैली से कार्यकर्ता नाराज हैं। अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। नाराज कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी नेता

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 06:50 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 06:50 PM (IST)
प्रखंड जदयू अध्यक्ष से कार्यकर्ता नाराज
प्रखंड जदयू अध्यक्ष से कार्यकर्ता नाराज

औरंगाबाद। प्रखंड जदयू अध्यक्ष की कार्यशैली से कार्यकर्ता नाराज हैं। अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। नाराज कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी नेता सुरीठ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह पर अपमानित करने का आरोप लगाया। सम्मान न मिलने पर चिता जाहिर की। कहा कि प्रखंड अध्यक्ष सम्मान नहीं देते है। एक सप्ताह पहले औरंगाबाद एवं काराकाट सांसद के अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसकी सूचना कार्यकर्ताओं को नहीं दी गई। समारोह में हम सभी को अपमानित किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने, सभी वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने एवं पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की। कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। बैठक में सांसद महाबली सिंह के सम्मान में तारा गांव में अभिनंदन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अजय गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, राजू सिंह, वृंदा यादव, डा. रामेश्वर प्रसाद, ओमप्रकाश चौहान, संजय वर्मा, नवल चंद्रवंशी, विजय यादव, ओमप्रकाश चौहान, नंदलाल सिंह, आरती देवी, बलिराम राम, उर्मिला देवी, निरंजन कुमार, विकास चंद्रवंशी, सुजीत कुमार, नवसाद आलम उपस्थित रहे। उधर प्रखंड जदयू अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता नाराज नहीं हैं। कुछ कार्यकर्ता नाराज थे उनकी नाराजगी दूर हो गई है। पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में लगेंगे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.