Move to Jagran APP

पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा उपवास

औरंगाबाद। महिलाओं ने मंगलवार को पति की दीर्घायु को लेकर वट सावित्री व्रत को किया। वटवृक्ष की पूजा क

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 May 2018 04:58 PM (IST)Updated: Tue, 15 May 2018 04:58 PM (IST)
पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा उपवास
पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा उपवास

औरंगाबाद। महिलाओं ने मंगलवार को पति की दीर्घायु को लेकर वट सावित्री व्रत को किया। वटवृक्ष की पूजा कर पूरे दिन उपवास रखा। अपने अचल सुहाग व मंगलजीवन की कामना की। महिलाओं ने वटवृक्ष के समीप बैठकर पूजन किया। उसके बाद वटवृक्ष में सूत लपेटकर पति के दीर्घायु होने की कामना की। वटवृक्ष की परिक्रमा की। व्रत के बाद ब्राह्मणों को वस्त्र दान कर भोजन कराया गया। स्कंद पुराण के अनुसार यह पर्व ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। चावल बाजार शिवमंदिर, भूतनाथ मंदिर, तरंग होटल के पास स्थित वट वृक्ष सहित अन्य स्थानों पर वटवृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं के अनुसार

loksabha election banner

वट सावित्री व्रत को सौभाग्य, दीर्घायु और आरोग्य प्रदान करने वाला व्रत माना जाता है। ¨हदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि जो भी स्त्री वट सावित्री व्रत रखती है उसका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति को दीर्घायु मिलती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.