दीवार गिरने से व़द्ध महिला की मौत
औरंगाबाद। रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत के पाठक बिगहा गांव में कच्चा मकान गिरने के कार
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Nov 2017 03:07 AM (IST)Updated: Sun, 05 Nov 2017 03:07 AM (IST)
औरंगाबाद। रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत के पाठक बिगहा गांव में कच्चा मकान गिरने के कारण 70 वर्षीय धनकेसरी देवी की मौत हो गई। मृतक के पुत्र भुनेश्वर यादव ने बताया कि रात्रि में जिस कमरे में सोई थी वह गिर गया। मलबे में दबकर मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद मलबे से शव बाहर निकाला गया। प्रखंड राजद अध्यक्ष रणविजय यादव ने बताया कि पाठक बिगहा में मकान गिरने से वृद्धा की हुई मौत की सूचना सीओ एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। बीडीओ ने बताया कि यह दुखद घटना है। सरकारी नियमानुसार मुआवजा राशि दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें