मुहर्रम व दशहरा में नहीं बजेगा डीजे
संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद) : मुहर्रम एवं दशहरा पर्व पर इस बार डीजे नहीं बजेगा। जहां भी डीजे बजेगा
संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद) : मुहर्रम एवं दशहरा पर्व पर इस बार डीजे नहीं बजेगा। जहां भी डीजे बजेगा पुलिस उसे जब्त कर लेगी। वैसे भी किसी के पास डीजे का लाइसेंस नहीं है। डीएम एवं एसपी के संयुक्त के आदेश पर शुक्रवार को बीडीओ संजय कुमार पाठक, सीओ अवधेश कुमार नेपाली एवं गोह थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ने हमीदनगर मोड़ स्थित धीरज टेंट एंड डीजे साउंड सेंटर में छापेमारी कर तीन बड़ा साउंड बॉक्स, तीन एंपलीफायर एवं अन्य सामान बरामद किया है। अधिकारियों की छापेमारी से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले पर्व दशहरा व मुहर्रम को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है। जो लोग पर्व पर विधि व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेंगे उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। गोह थानाध्यक्ष ने बताया कि 200 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। चिन्हित कर 500 लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी चयनित लोगों को थाने में आकर फॉर्म भरना आवश्यक होगा नहीं तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। सड़क जाम करने, सांप्रदायिक तनाव फैलाने, थाने के आरोपित पंजी में नामित व्यक्ति के विरूद्ध एवं इसके अंतर्गत असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।