Move to Jagran APP

किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

तीन माह तक चले चुनावी प्रक्रिया का अंतिम चरण आज मतगणना के साथ संपन्न हो जाएगा। औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा के

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 06:38 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 06:30 AM (IST)
किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज
किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

औरंगाबाद। तीन माह तक चले चुनावी प्रक्रिया का अंतिम चरण आज मतगणना के साथ संपन्न हो जाएगा। औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा के सुशील कुमार सिंह एवं हम के उपेंद्र प्रसाद के बीच है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर की संभावना व्यक्त की जा रही है। आज किसके सिर ताज सजेगा और कौन उदास होगा यह मतगणना के बाद पता चलेगा। मतदान के बाद से जीत-हार का समीकरण बैठाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में दोनों के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला है। जीत किसे मिलेगी यह मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा। भाजपा के सुशील कुमार सिंह 10 वर्षो से सांसद है। नए परिसिमन के बाद दो चुनाव हुए और दोनों में जीत सुशील के हाथ लगी। वर्ष 2009 में जदयू के टिकट पर वे सांसद बने। तब राजद के शकील अहमद खान को पराजित किया था। 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत गए। तब कांग्रेस के निखिल कुमार पराजित हुए थे। इस बार भी वे भाजपा से प्रत्याशी है। औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में गया जिले का टेकारी, गुरुआ, इमामगंज एवं औरंगाबाद जिले का औरंगाबाद, कुटुंबा एवं रफीगंज विधानसभा क्षेत्र शामिल है। औरंगाबाद एवं कुटुंबा विधानसभा पर कांग्रेस का कब्जा है। इमामगंज से पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी विधायक है। हम के उपेंद्र प्रसाद मांझी के करीबी बताए जाते हैं। जदयू से विधान पार्षद उपेंद्र प्रसाद पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे है। हम पार्टी के जीतनराम मांझी ने उपेंद्र को औरंगाबाद लोकसभा से उम्मीदवार बनाकर सबको चौंकाया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.