विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Daudnagar Municipal: क्या भंग हो जाएगा नगर परिषद बोर्ड? उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा कर दिया क्लीयर

Published: Wed, 28 Jan 2026 02:35 PM (GMT+05:30)

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि दाउदनगर नगर परिषद का वर्तमान बोर्ड अपना पांच साल का कार्यकाल ...और पढ़ें

मुख्य पार्षद अंजली कुमारी और विजय सिन्हा। फाइल फोटो

मुख्य पार्षद अंजली कुमारी और विजय सिन्हा। फाइल फोटो 

HighLights

  1. दाउदनगर नगर परिषद बोर्ड पूरा करेगा पांच साल का कार्यकाल।

  2. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कार्यकाल भंग न होने की पुष्टि की।

  3. अंजली कुमारी मई 2028 तक मुख्य पार्षद बनी रहेंगी।

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। नगर परिषद की  समेत पूरा बोर्ड अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगा। जब बिहार में क्षेत्र विस्तार के साथ नगर निकायों के चुनाव की चर्चा पिछले वर्ष शुरू हुई थी, तो कुछ लोगों का मानना था कि अंजली कुमारी चार साल ही मुख्य पार्षद रहेंगी।

ऐसा चाहने वालों का तर्क था कि बिहार के सभी नगर निकायों में चुनाव एक साथ 2027 में होगा और तब दाउदनगर भी उसमें शामिल होगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा।

नगर निकायों के पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यह स्पष्ट कर दिया कि जिन नगर निकायों का क्षेत्र विस्तार या परिसीमन हुआ है, वहां की समिति के कार्यकाल को बीच में भंग कर चुनाव नहीं कराया जाएगा।

नए परिसीमन के आधार पर होगा चुनाव

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जिन नगर निकायों का परिसीमन हो चुका है और वहां की समिति का कार्यकाल बचा हुआ है, उसे भंग करके नया चुनाव नहीं कराया जाएगा। महत्वपूर्ण है कि दाउदनगर नगर परिषद का भी क्षेत्र विस्तार किया गया है और नया चुनाव नए परिसीमन के साथ ही होना है।

इसीलिए अंजली कुमारी को नापसंद करने वालों का तर्क था कि 2027 में जब बिहार में नगर निकायों का चुनाव होगा तो उसमें दाउदनगर भी शामिल होगा।

मंत्री के बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि 2028 में मई तक मुख्य पार्षद की कुर्सी पर न सिर्फ अंजली कुमारी बैठी रहेंगी, बल्कि उप मुख्य पार्षद कमला देवी और सभी 27 वार्ड पार्षद अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। महत्वपूर्ण है कि सभी ने 27 जून 2023 को शपथ ग्रहण किया था।

18 वीं मुख्य व तीसवीं उप मुख्य पार्षद

दाउदनगर जब अट्ठारह सौ पचासी में नगरपालिका बना था, तबसे लेकर अब तक में 18 वीं मुख्य पार्षद हैं अंजली कुमारी। जबकि तीसवीं उप मुख्य पार्षद हैं कमला देवी। बीते 141 वर्ष के इतिहास में पहली बार जनता के मत से वार्ड पार्षदों के साथ ही मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का चुनाव हुआ था।

इस दृष्टि से अगर देखें तो दोनों ही पद धारक नगर परिषद के जनता द्वारा सीधे चुने गए प्रथम मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद हैं।

एक साल का इसलिए हुआ था विलंब

वर्ष 1885 दाउदनगर नगर पालिका बना था। वर्ष 2001 में नगर पंचायत बना। 13 अप्रैल 2017 को नगर परिषद के रूप में उत्क्रमित हुआ। इस दौरान 2001, 2006, 2011 में चुनाव हुआ, लेकिन वर्ष 2016 में चुनाव नहीं हुआ, क्योंकि नगर परिषद के दर्जे की लड़ाई न्यायालय में लंबित थी।

वर्ष 2017 में नगर परिषद बनने के बाद 2018 में चुनाव हुआ। इसके बाद 2023 में। इसलिए अब अगला चुनाव 2028 में होगा।

यह भी पढ़ें- बिहार में अवैध लॉटरी का भंडाफोड़, बेतिया में दवा दुकानदार और भाई गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- Bihar News: ट्रेन में सीट विवाद बना खूनी जंग, आरा के कबड्डी खिलाड़ियों को पीटा