पटेल ने देश को बनाया अखंड भारत : एमएलसी
औरंगाबाद। देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शहर में क
औरंगाबाद। देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोह विधायक मनोज शर्मा, एमएलसी राजन कुमार ¨सह ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ शहर में रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ लगाई। धर्मशाला मोड़ से समाहरणालय गेट तक दौड़ लगाते पहुंचे। यहां सरदार पटेल के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एमएलसी ने कहा कि सरदार पटेल ने बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व किया था। सत्याग्रह की सफलता पर वहां के लोगों ने उन्हें सरदार की उपाधि दी थी। देश में आइएएस व आइपीएस जैसे पद का सृजन पटेल ने ही किया था। पीएम मोदी ने गुजरात में पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर देश को समर्पित किया है जो उनके प्रति देश के सम्मान को दर्शाता है। विधायक ने कहा कि पटेल ने देश को एकसूत्र में बांधकर अखंड भारत बनाने का काम किया। वे देश की आजादी में प्रमुख भूमिका निभाई थी। पटेल की जीवन आज भी देश के लिए प्रासंगिक है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबल्लभ प्रसाद ¨सह उर्फ बबुआ जी,भाजपा नेता अशोक कुमार, राकेश कुमार पार्षद प्रतिनिधि र¨वद्र शर्मा शामिल रहे।