शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
औरंगाबाद। नवीनगर थाना पुलिस ने बुधवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर गांव निवासी सुकन
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 06:30 PM (IST)
औरंगाबाद। नवीनगर थाना पुलिस ने बुधवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर गांव निवासी सुकन यादव के घर छापेमारी कर भूसा में छिपा कर रखे 250 पाउच अवैध देसी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष ¨वध्याचल प्रसाद ने बताया कि मामले में शराब कारोबारी सुकन यादव एवं उसका लड़का मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुकन यादव और उनके लड़के झारखंड के जपला से शराब लाकर घर में रखते थे तथा मौका पाकर नवीनगर में बेचते थे। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के अलावा अनि कृष्णदेव यादव और अनि कमलेश ¨सह एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें