शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
औरंगाबाद। माली थाना पुलिस ने चैनपुर गांव में शुक्रवार रात्रि में छापामारी कर 65 पाउच देशी
औरंगाबाद। माली थाना पुलिस ने चैनपुर गांव में शुक्रवार रात्रि में छापामारी कर 65 पाउच देशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में प्रदीप कुमार ¨सह एवं जगदयाल राम शामिल हैं। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया की दोनों धंधेबाजों के द्वारा शराब बेचने की सूचना पर छापेमारी कर पकड़ा गया। दोनों झारखंड से बाइक के माध्यम से शराब लाकर अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में बेचते हैं। पुलिस के द्वारा दोनों को पकड़ने के लिए कई बार छापेमारी की गई। लेकिन दोनों पुलिस को चकमा देकर भाग जाते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि झारखंड से शराब लाने का धंधा जोरों से हो रहा है। जो शराब विक्रेता पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाते हैं और वे जेल से छूटते ही शराब के धंधे में लग जाते हैं। हालांकि पुलिस शराब पकड़ने के प्रति काफी सजग है पर धंधेबाजों के द्वारा तरह तरह के तरकीब को अपनाकर शराब का धंधा करने में लगे हैं।