यात्री बस पलटने से 21 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर
फीगंज-कासमा रोड में सरावक गांव के पास शुक्रवार को रिजवान यात्री बस पलट गई। बस के पलटने से उसपर सवार 21 यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमा में कराया गया।
औरंगाबाद। रफीगंज-कासमा रोड में सरावक गांव के पास शुक्रवार को रिजवान यात्री बस पलट गई। जिसमे 21 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमा में भर्ती कराया गया। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जाती है। घायल यात्रियों में कासमा थाना के ढोलिखाप निवासी अरविद कुमार, मिथिलेश रिकियासन, अंजनवा गांव के मंजय यादव, संजय यादव, इंटवा खैरी के राजकुमार दास, रफीगंज थाना के दशरथ बिगहा निवासी यदुवीर राम, चंदौल के कमलेश यादव, हाजीपुर के सत्येंद्र पासवान, सलैया थाना के चिलमी गांव निवासी रामनरेश यादव, सनथुआ के सीमा देवी, खैरी इटवां के अरविद यादव, तेमड़ा गांव के रेखा कुमारी, बलार के अनस खान, चौथिया के धनमतिया देवी, बेरी के विक्रम कुमार, कोल्हुआ के रामविलास राम, सुनिता देवी एवं इनकी पांच वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी, गया जिला के आंती थाना विरनामा गांव के अनिता देवी, बांके बाजार के प्रमोद कुमार सिंह, आमस थाना पोवाई गांव निवासी दीपन भुईया, अनिल पासवान शामिल हैं। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल संजय दास, राजकुमार व एक अन्य यात्री को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल गया रेफर किया गया। वहीं महुआइन के शशि कुमार मिश्र, छेछू बिगहा के अनू कुमारी, प्रिया कुमारी, नीमा हुडराही के मुस्कान कुमारी, छेछू बिगहा के अंकिता कुमारी, बघौरा के अनीसा, रिसा कुमारी का इलाज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमा में कराया। जहां से सभी को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कुछ घायल यात्री निजी अस्पताल में इलाज करवाया। घायल यात्रियों ने बताया कि बस रफीगंज से कासमा जा रही थी कि सरावक मोड़ के पास बस के आगे का बायां टायर फट गया। बस रफ्तार में थी जिसके कारण चालक ने संतुलन खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चाट में पानी होने के कारण कई यात्री कीचड़ में दब गए। घटना के दौरान यात्रियों की चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीण दौड़े और घायल यात्रियों को मदद की। घटना की सूचना पर कासमा थाना पुलिस पहुंची और घायल यात्रियों को बाहर निकालकर इलाज हेतु अस्पताल भेजा।