कॉलेज में साहित्यकार को दी गई श्रद्धांजलि
अंबा के महिला महाविद्यालय मुड़िला में गुरुवार को साहित्यकार डॉ. नामवर ¨सह के निधन पर श्र
अंबा के महिला महाविद्यालय मुड़िला में गुरुवार को साहित्यकार डॉ. नामवर ¨सह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता प्राचार्य दिनेश कुमार ¨सह एवं संचालन दिलीप कुमार ने किया। साहित्य प्रेमियों ने कहा कि समालोचना के अनुपम साहित्यकार का निधन से हिन्दी साहित्य जगत में खालीपन आ गया। ¨हदी साहित्य जगत में उनका निधन अपूर्णीय क्षति है। कहा कि कई राष्ट्रीय साहित्यिक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. नामवर ¨सह संवेदना एवं राष्ट्र चेतना के साहित्यकार रहे। उनके साहित्य में मिट्टी की खुशबू और समाज से जुड़ाव स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है। वे प्रसिद्ध साहित्यकार आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के शिष्य के रूप में जाने गए। वक्ताओं ने कहा कि उनकी आस्था भारतीय संस्कृति में अटूट रूप में थी। आधुनिक ¨हदी साहित्य को संकलित समृद्ध और पल्लवित पुष्पित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। एचएम चंद्रशेखर प्रसाद साहु, प्रो. सविता ¨सह, प्रो. ब्रजनंदन पाठक, प्रो. विश्वनाथ ¨सह, ओम प्रकाश शर्मा, किरण कुमारी, लीलावती कुमारी, प्रभा कुमारी मौजूद रहे।