Move to Jagran APP

डाक्टर की कमी दूर करने के लिए बढ़ाई गई मेडिकल में सीटें : सुशील मोदी

औरंगाबाद। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने शनिवार को दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली सुविधा एवं अन्य व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 11:11 PM (IST)
डाक्टर की कमी दूर करने के लिए बढ़ाई गई मेडिकल में सीटें : सुशील मोदी
डाक्टर की कमी दूर करने के लिए बढ़ाई गई मेडिकल में सीटें : सुशील मोदी

औरंगाबाद। पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने शनिवार को दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली सुविधा एवं अन्य व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। पद के अनुरूप डाक्टर की नियुक्ति के बारे में पूछा तो अस्पताल के उपाधीक्षक डा. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यहां चिकित्सकों की कमी है।

loksabha election banner

सांसद ने कहा कि सरकार चिकित्सकों की कमी दूर करने में लगी है। इस पद पर एमबीबीएस की बहाली की जा सकती है और उनकी संख्या काफी कम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एमबीबीएस की 60 फीसद और पीजी की 80 फीसद सीटों को बढ़ा दिया है। प्रयास निरंतर जारी है कि अधिक से चिकित्सक उपलब्ध हों। उनकी बहाली की प्रक्रिया भी बहुत सरल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक देश में आक्सीजन की समस्या खत्म कर दी जाएगी। कहा कि देश के 636 जिलों में 1222 आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। बिहार में 62 आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इससे लगभग आठ हजार बेड तक आक्सीजन पहुंचाए जाएंगे। प्रति मिनट 250 लीटर आक्सीजन का उत्पादन व आपूर्ति की क्षमता प्लांट की बताई गई।

उन्होंने कहा कि कोविड के तीसरे दौर का मुकाबला करने के लिए व्यवस्था की जा रही है। हर जिले में बच्चों के लिए आइसीयू की व्यवस्था समेत एक विशेष वार्ड की व्यवस्था की जा रही है। सभी प्रखंड में एक एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। एक लाख कोविड सैनिकों या सेनानियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। डाक्टर के अलावा बड़े पैमाने पर पारा मेडिकल स्टाफ की जरूरत है। इसके लिए तीन महीने का प्रशिक्षण देकर कोविड-19 सेनानियों को लाया जा रहा है।

इससे पहले सांसद ने राष्ट्रीय इंटर स्कूल में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपाधीक्षक डा. राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डा.रंजू, डा. रश्मि सिंह, डा. स्नेह किरण, डा. राणा विनोद, स्वास्थ्य प्रबंधक ठाकुर चंदन सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव व अन्य उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.