17 पंचायतों में मुखिया के नए चेहरे
(औरंगाबाद) : मदनपुर प्रखंड के 18 पंचायत चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 18 में से 17
(औरंगाबाद) : मदनपुर प्रखंड के 18 पंचायत चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 18 में से 17 चेहरे नए हैं। सिर्फ घटराईन पंचायत से मुखिया संजय कुमार दूसरी बार जीतने में सफल रहे हैं। पिरथू पंचायत से पूर्व मुखिया सुर्दशन राम की पत्नी धनमंती देवी ने पति का स्थान लिया है। क्षेत्र संख्या-27 से पूर्व जिला पार्षद रही सुशीला देवी इस बार नीमा आजन पंचायत से मुखिया बनी है। पिपरौरा पंचायत से प्रखंड राजद अध्यक्ष दयानंद कुमार मुखिया बने हैं इसके पूर्व इनकी भाभी रेणु देवी मुखिया थी। पिरवा पंचायत से पूर्व मुखिया रहे सिद्धनाथ मिश्रा ने कड़ी टक्कर दे मुखिया पद पर काबिज रहे। मदनपुर पंचायत से सुरेंद्र प्रसाद को मतदाताओं ने बहुमत देकर मुखिया का ताज पहनाया है। वार पंचायत से शिवपूजन राम, एरकीकला से शकुंतला देवी, दधपी से काति देवी, मनिका से रेशमी देवी, घोड़ाडिहरी से रागिनी सिंह, बनिया से रजमतिया देवी, महुआवा से राजेश कुमार, चेई नवादा से ओमप्रकाश यादव, सलैया से अर्जुन बैठा, खिरियावा से चंद्रकांति देवी, बेरी से सविता देवी, उतरी उमगा से पारसनाथ शर्मा मुखिया बने है।