सड़क हादसे में जख्मी की इलाज के दौरान मौत
औरंगाबाद। ताराडीह मोड़ के समीप जीटी रोड पर सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में बनिया गांव के विनय कुमार सिन्हा के 36 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में किया जा रहा था। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक सोमवार की शाम गांव के ही ब्रजेंद्र सिंह के पुत्र अभिषेक प्रकाश के साथ मदनपुर बाजार आया था। कुछ काम करने के बाद दोनों दोस्त पैदल ही लौट रहे थे। इसी बीच ताराडीह मोड़ के पास अनियंत्रित गति से आ रही पिकअप वैन ने दोनों को कुचल दिया।
औरंगाबाद। ताराडीह मोड़ के समीप जीटी रोड पर सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में बनिया गांव के विनय कुमार सिन्हा के 36 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में किया जा रहा था। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक सोमवार की शाम गांव के ही ब्रजेंद्र सिंह के पुत्र अभिषेक प्रकाश के साथ मदनपुर बाजार आया था। कुछ काम करने के बाद दोनों दोस्त पैदल ही लौट रहे थे। इसी बीच ताराडीह मोड़ के पास अनियंत्रित गति से आ रही पिकअप वैन ने दोनों को कुचल दिया। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां गंभीर रूप से घायल पंकज सिन्हा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। इधर मौत की खबर सुनते ही पत्नी प्रिया सिन्हा का रोते-रोते बुरा हाल है। बार-बार पति को खोज रही थी और बेहोश हो जा रही थीं। अचानक इस घटना से प्रियंका सिन्हा के सामने नाबालिग पुत्री वसुंधरा एवं पुत्र अभिनव के पालन-पोषण की जिम्मेवारी कठिन हो गई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस पिकअप वैन को जब्त कर थाने ले आयी है। जबकि चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। शेखपुरा मोड़ के समीप ऑटो पलटा, युवक की मौत
गोह : उपहारा थाना के शेखपुरा मोड़ के समीप मंगलवार की शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसमें ऑटो पर सवार युवक रंजीत साव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए गोह पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया रेफर कर दिया। जहां ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान बिलारु गांव के रंजीत साव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार बिलारु गांव निवासी रंजीत साव उपहारा बाजार से सामान की खरीदारी कर अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही शेखपुरा मोड़ के पास पहुंचा की कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि ऑटो यात्री से खचाखच भरा हुआ था। लेकिन इस दुर्घटना में एक के अलावा सभी लोग बाल-बाल बच गए। लोगों की मानें तो युवक जिस तरफ बैठा हुआ था, उसी तरफ ऑटो पलटा, और रंजीत चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।