समाज में शिक्षक हमेशा पाते हैं सम्मान
औरंगाबाद। प्रखंड के मध्य विद्यालय रसलपुर के शिक्षक गुप्तेश्वर राम के सम्मान में मंगलवार को सम्म
औरंगाबाद। प्रखंड के मध्य विद्यालय रसलपुर के शिक्षक गुप्तेश्वर राम के सम्मान में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित की गई। प्रोन्नति के बाद उनका स्थानांतरण प्रखंड के जगदीशपुर में किया गया है। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार उपाध्याय व संचालन ललन कुमार ने की। प्रधानाध्यापक ने उनके कार्यकाल की सराहना की। कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण कायम करने में उनका योगदान सराहनीय रहा। वर्ष 2009 में स्कूल के प्रभारी एचएम पर योगदान देने के बाद 10 वर्षो तक सेवा दी। विभाग के द्वारा एचएम में प्रोन्नति कर इन्हें स्थानांतरित किया गया है। सेवानिवृत्त कृषि पदाधिकारी रामचंद्र ¨सह ने कहा कि दायित्व का निर्वहन करने वाला शिक्षक हमेशा से सम्मान पाता है। अपने कार्यकाल में वे सैकड़ों बच्चों को पढ़ाते है उनमें से कई बच्चे बड़े ओहदे पर जाते है। गुप्तेश्वर ने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का कार्य किया है। शिक्षक संजय कुमार, निरज कुमार पाण्डेय, शंभू ठाकुर, चंदन कुमार, संतोष राम सहित ने भी संबोधित किया। कहा कि निश्चित समय पर स्कूल आना इसकी खासियत थी। समय से आधा घंटा पहले स्कूल में पहुंच जाते थे। इनसे हम सभी शिक्षकों को भी काफी सिख मिली। गुप्तेश्वर ने कहा कि यहां बच्चों का प्यार हमेशा याद रहेगा। योगदान के बाद से ऐसा लगा कि हम यहां नौकरी करने नहीं, बल्कि अपने घर के बच्चों को पढ़ाने आएं है। विद्यालय के शिक्षकों का बेहतर सहयोग मिला।