फरार चल रहे शिक्षक गिरफ्तार
बंदेया थाना पुलिस ने सोमवार सुबह नारायणपुर गांव निवासी शिक्षक विजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार शिक्षक प्राथमिक विद्यालय खौरीखाप में
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 05:55 PM (IST)
औरंगाबाद। बंदेया थाना पुलिस ने सोमवार सुबह नारायणपुर गांव निवासी शिक्षक विजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार शिक्षक प्राथमिक विद्यालय खौरीखाप में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। थानाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने बताया की गिरफ्तार शिक्षक पर पहले से न्यायालय द्वारा सम्मन वारंट, गिरफ्तारी वारंट एवं इश्तेहार निर्गत था। कुर्की का आदेश निर्गत हुआ था। पुलिस ने विजय यादव को जेल भेज दिया है। अब सोचा जा सकता है कि पुलिस वारंट को लेकर कितना सजग रहती है। शिक्षक को गिरफ्तार करने में उसे महीनों लग गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें