मुहर्रम पर नहीं निकाला जाएगा ताजिया जुलूस
औरंगाबाद। मुहर्रम को लेकर शुक्रवार को नगर थाना में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में एसडीएम डा. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अभी भी कोरोना का गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य है।
औरंगाबाद। मुहर्रम को लेकर शुक्रवार को नगर थाना में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में एसडीएम डा. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अभी भी कोरोना का गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य है। अभी भी सरकार ने मंदिर और मस्जिद को खोलने की अनुमति नहीं दी है। सरकार के गाइड लाइन के अनुसार मुहर्रम में ताजिया जुलूस नहीं निकाला जाएगा। सार्वजनिक जगहों पर ताजिया नहीं बैठाया जाएगा। मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा नहीं की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि इसमें अल्पसंख्यकों का सहयोग जरूरी है। जिस तरह से पिछली बार अन्य पर्व व त्योहारों को मनाया गया है उसकी तरह से इस बार भी घरों में ही मनाएंगे। बताया कि पर्व को लेकर शहर के सभी चिन्हित जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी। शहर में गश्ती बढ़ाई जाएगी। नप अध्यक्ष उदय गुप्ता एवं रेडक्रास चेयरमैन सतीश कुमार सिंह ने कहा कि शहर की सफाई प्रतिदिन कराई जा रही है। शहर में तिरंगे की तरह प्रकाश की व्यवस्था की गई है। रमेश चौक पर स्थित पार्क को बेहतर बनाया जा रहा है। बैठक में नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार के अलावा नगर परिषद के वार्ड पार्षद एवं दोनों समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
उधर, नवीनगर थाना परिसर में शुक्रवार को मुहर्रम पर्व को ले शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीडीओ देवानंद सिंह, सीओ आलोक कुमार एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी श्यामनंदन प्रसाद उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ एवं थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाना है। कहा कि मुहर्रम पर्व के मौके पर ताजिया एवं जुलूस नहीं निकलेगा। अपने विधि विधान से शांतिपूर्ण माहौल में घर पर ही पर्व को मनाए। सीओ आलोक कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी श्यामनंदन प्रसाद ने लोगों से शांति अमन एवं भाईचारे के माहौल में पर्व मनाने की बात कही। सीओ ने कहा कि नवीनगर अमन व भाईचारे के लिए जाना जाता है। नवीनगर इस मामले में एक नजीर पेश करता है कि यहां हिदू एवं मुस्लिम समुदाय के लोग एकमत होकर पर्व मनाते हैं। इस मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह, गुड्डू कुमार सिंह, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अमित कुमार उर्फ पिटू, शंकर प्रसाद, समाजसेवी रामजीत शर्मा, मोहम्मद फारूक कैसर, कामता स्वर्णकार, हाजी मोहम्मद खलील शाह, मोहम्मद रमजान अली, डा. आफताब आलम, फहीमुद्दीन अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, समसुद्दीन अंसारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।