छत से गिरकर छात्रा घायल
औरंगाबाद। दाउदनगर के एक निजी विद्यालय में छत से गिरकर 13 वर्षीया छात्रा घायल हो गई। घटना
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 07:53 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 07:53 PM (IST)
औरंगाबाद। दाउदनगर के एक निजी विद्यालय में छत से गिरकर 13 वर्षीया छात्रा घायल हो गई। घटना गुरुवार की बताई जाती है। हालांकि यह घटना बच्चों के बीच चर्चा का विषय बना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय यह घटना घटी, उस समय विद्यालय में दूसरी घंटी चल रही थी। विद्यालय के दूसरी मंजिल से छात्रा के गिरने की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक दौड़ पड़े और आनन-फानन में छात्रा को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल अर¨वद क्लीनिक में लाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बड़े पटना रेफर कर दिया है। घटना पर विभिन्न तरह की चर्चा हो रही है। प्राचार्य संतन कुमार ¨सह ने बताया कि छात्रा के अभिभावक उसका इलाज पटना में करा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें