स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल समाप्त
औरंगाबाद। मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने अपना
औरंगाबाद। मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने अपना आंदोलन शुक्रवार को समाप्त कर दिया है। शनिवार से सभी एएनएम समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी अपने कार्य पर हाजिर रहेंगे। चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलामंत्री वशिष्ठ प्रसाद ¨सह ने कहा कि राज्य कमिटी के निर्णय के अनुसार आंदोलन समाप्त किया गया है। संघ के राज्य पदाधिकारियों की स्वास्थ्य मंत्री एवं विभागीय प्रधान सचिव से हुई वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया। 24 सितंबर से कर्मियों का आंदोलन चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जल्द वेतन मद में आवंटन देने का आश्वासन दिया गया है। 2211 शीर्ष का आवंटन आ गया है। 2210 का आवंटन चार दिनों में देने का आश्वासन मिला है।