विद्यालय रसोइया संघ की हड़ताल 12वें दिन जारी
औरंगाबाद। विद्यालय रसोईया संघ कुटुंबा की हड़ताल 12वें दिन जारी है। बीआरसी भवन परिसर के बाहर धरना पर ब
औरंगाबाद। विद्यालय रसोईया संघ कुटुंबा की हड़ताल 12वें दिन जारी है। बीआरसी भवन परिसर के बाहर धरना पर बैठे हैं। प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार ने बताया कि सरकार की दोरंगी नीति के कारण उन्हें धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा है। कहा कि बिहार में अगर सबसे कम मानदेय पर कोई काम कर रहा है तो वह सिर्फ रसोइया है। कहा कि गरीब लाचार व शोषित लोग ही रसोइया का काम कर रहे हैं फिर सरकार लाभ देने से परहेज क्यों कर रही है। अपनी मांग के संबंध में बताया कि श्रम संसाधन विभाग रसोइया को कुशल मजदूर मानकर निर्धारित मजदूरी दे। प्रतिमाह वेतन भुगतान करें। सेवाकाल का विस्तार कर 65 वर्ष किया जाए। आश्रितों को बहाल करने का अधिकार दे। आकस्मिक, मातृत्व तथा विशेषावकाश देने का प्रावधान करे। पेंशन योजना एवं आयुष्मान भारत योजना का लाभ दे। शिव शंकर मेहता ने कहा कि सरकार गरीब गरीब चिल्लाती है और गरीबों के कल्याण के डर से भाग रही है। यह कैसी नीति है। कहा कि सरकार सर्वे करा ले कि रसोइयां के रूप में काम कर रहे लोगों की आर्थिक स्थिति कैसी है। धरना पर शिव शंकर मेहता, लखन साव, कविता, प्रिया, उषा, मालती, बनिता, कुलदीप शर्मा, रामचंद्र राम, समुद्री देवी, राम प्रसाद राम सहित सैकड़ों की संख्या में रसोइयां मौजूद रहे।