स्कूल से चावल चुराते धराया चोर
मध्य विद्यालय खैरी में ताला तोड़कर चावल चुराते चोर को ग्रामीणों ने धर दबोचा है। प्रधानाध्यापक
मध्य विद्यालय खैरी में ताला तोड़कर चावल चुराते चोर को ग्रामीणों ने धर दबोचा है। प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने शुक्रवार सुबह रफीगंज थाना को फोन से सूचना दी। जानकारी मिलते ही प्रधानाध्यापक एवं पुलिस मौके पर पहुंची। बलिगांव के मनोज पासवान को चार बोरी चावल (लगभग 150 किलो) के साथ गिरफ्तार कर थाना ले गया। मामले में प्रधानाध्यापक के बयान पर मनोज पासवान को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दो अज्ञात पर चोरी करने का आरोप लगाया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सुबह विद्यालय का ताला तोड़कर चावल की चोरी की जा रही थी। चावल चुराते मनोज पासवान को ग्रामीणों ने धर दबोचा। दो अन्य व्यक्ति फरार होने में सफल हो गए। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की पहचान व गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है।