विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद में सोन नदी का जलस्तर घटा, इंद्रपुरी बराज के 21 गेट खुले; प्रशासन अलर्ट

Published: Wed, 09 Sep 2026 04:08 PM (IST)

सोन नदी का जलस्तर घटने से ग्रामीणों और किसानों को राहत मिली है, हालांकि प्रशासन ने अभी भी सतर्कता बरतने ...और पढ़ें

सोन नदी का जलस्तर घटा, इंद्रपुरी बराज के 21 गेट खुले, प्रशासन ने सतर्कता बनाए रखने को कहा

सोन नदी का जलस्तर घटा, इंद्रपुरी बराज के 21 गेट खुले, प्रशासन ने सतर्कता बनाए रखने को कहा

HighLights

  1. सोन नदी का जलस्तर घटने से ग्रामीणों को राहत।

  2. इंद्रपुरी बराज के 69 में से 21 गेट खुले।

  3. प्रशासन ने नदी किनारे न जाने की अपील की।

संवाद सूत्र, बारुण (औरंगाबाद)। पिछले दिनों उफनाई सोन नदी के तेवर बुधवार को कुछ नरम पड़े। जलस्तर में कमी आने से नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस लिया है। इंद्रपुरी बराज के 69 गेट में से अब मात्र 21 गेट खुले हैं।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, बुधवार की सुबह नौ बजे बराज के ऊपरी हिस्से में जलस्तर 355 फीट और निचले हिस्से में 336 फीट दर्ज किया गया। हालांकि, जलप्रवाह का ट्रेंड राइजिंग बताया गया है, जिससे प्रशासन ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

बराज के ऊपरी हिस्से से 90,336 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया, जबकि डाउनस्ट्रीम में 80,511 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पटना कैनाल में 5,001 क्यूसेक, पश्चिमी सोन स्तरीय नहर में 1,016 क्यूसेक और सोन उच्च स्तरीय नहर में 3,808 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। विभागीय अधिकारी जलस्तर और प्रवाह की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

घटी नदी, मगर खतरा टला नहीं

जलस्तर में कमी से ग्रामीणों को राहत जरूर मिली है, लेकिन प्रशासन ने इसे खतरे के पूरी तरह टलने का संकेत नहीं माना है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। प्रशासन की नजर नदी के जलस्तर में होने वाले हर बदलाव पर बनी हुई है।

नदी किनारे नहीं जाने की अपील

बारुण के अंचलाधिकारी नारायण राय ने कहा कि सोन नदी और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलप्रवाह में कमी आई है, फिर भी ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने नदी के समीप रहने वाले लोगों से अनावश्यक रूप से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की। किसी भी अप्रिय स्थिति या सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने को कहा।