नए वर्ष में सोन पुल का मिलेगा तोहफा
औरंगाबाद। नए वर्ष में औरंगाबाद के लोगों को बेहतर सौगात मिलेगा। दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल
औरंगाबाद। नए वर्ष में औरंगाबाद के लोगों को बेहतर सौगात मिलेगा। दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल का उद्घाटन संभवत फरवरी माह में होगी। तैयारी अभी से आरंभ हो गई है। रविवार को डीएम राहुल रंजन महिवाल ने दाउदनगर-नासरीगंज के बीच निर्माणाधीन सोन पुल एवं अप्रोच रोड का निरीक्षण किया। डीएम के साथ एसडीओ अनीस अख्तर,एसडीपीओ राजकुमार तिवारी, डीसीएलआर राहुल कुमार, बीडीओ जफर इमाम, सीओ स्नेह लता कुमारी एवं एचसीसी के पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने दाउदनगर सीमा से रोहतास जिला के नासरीगंज सीमा तक गए। विभिन्न स्थानों पर उन्होंने वाहन से उतरकर पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति के संबंध में सोन पुल निर्माण करा रही एचसीसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार उपाध्याय से जानकारी ली। निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि कार्यस्थल के निरीक्षण के साथ जमीन एवं विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षा की गई है। कार्य तेज गति से चल रहा है। निर्माण में कोई समस्या नहीं है। तकनीकी रूप से कुछ कार्य हो रहे हैं। भौतिक रूप से कुछ कार्य बाकी रह गए हैं। संभवत फरवरी महीने में दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल का उद्घाटन होगा। जब पुल का उद्घाटन हो जाएगा तो करीब 60 से 65 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी। इस इलाके का चहुमुखी विकास हो सकेगा। जनवरी के अंत तक कार्य होगा पूर्ण
एचसीसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर एके उपाध्याय ने बताया कि 31 जनवरी तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण कार्य को तेज गति से पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस अवधि में सारा कार्य पूर्ण हो जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद बिहार सरकार को एक पत्र निर्गत किया जाएगा और उसके बाद उद्घाटन की जो संभावित तिथि होगी, उसे मानकर उद्घाटन की तैयारियां शुरू कर दी जाएगी।