Move to Jagran APP

सोन पुल का 16 को होगा उद्घाटन

औरंगाबाद। 16 फरवरी को दाउदनगर को नायाब तोहफा मिलने वाला है, जिसका इंतजार लोगों को

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 07:03 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 07:03 PM (IST)
सोन पुल का 16 को होगा उद्घाटन
सोन पुल का 16 को होगा उद्घाटन

औरंगाबाद। 16 फरवरी को दाउदनगर को नायाब तोहफा मिलने वाला है, जिसका इंतजार लोगों को था, अब पूरा होने वाला है। दाउदनगर-नासरीगंज के बीच सोन नदी पर निर्मित पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 16 फरवरी को लगभग तय है। तैयारी को देखते हुए संभावना बढ़ गई है। संभावित तिथि को लेकर प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गया है। उद्घाटन के मद्देनजर डीएम राहुल रंजन महिवाल एवं एसपी डा. सत्यप्रकाश ने मंगलवार को दाउदनगर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। दोनों पदाधिकारियों ने सोन पुल एवं अप्रोच रोड के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। सभा स्थल, हेलीपैड एवं आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया गया। प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बन रहे पंडाल का जायजा दोनों पदाधिकारियों द्वारा लिया गया। सभा के लिए बनने वाले मंच, हेलीपैड, आम जनता के लिए बैठने का स्थान, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों के संबंध में एसडीओ अनीश अख्तर, एसडीपीओ राजकुमार तिवारी, बीडीओ जफर इमाम, थानाध्यक्ष अभय कुमार ¨सह सहित को दिया गया। बनाया जा रहा पंडाल

loksabha election banner

प्रस्तावित सभास्थल पर पंडाल का निर्माण तेज गति से चल रहा है। आम जनता के बैठने के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। जानकारी मिली कि मंच से निर्धारित दूरी पर आम जनता के बैठने के लिए व्यवस्था रहेगी। सख्त सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध रहेगा। अनुमंडल स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बन रहा हेलीपैड

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारी जोरों पर है। हेलीकॉप्टर लैंड कराने के लिए हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड करने हेतु हेलीपैड बनाया जा रहा है। बन रहे पंडाल से कुछ दूरी पर मिट्टी भर कर तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए वहीं पर लगा बिजली पोल व तार हटाया जा रहा है। सहायक विद्युत अभियंता प्रीतम कुमार के निगरानी में पोल व तार को हटाया जा रहा था। दो संस्कृतियों का मिलन

डीएम राहुल रंजन महिवाल ने कहा कि दो संस्कृतियों को जोड़ने वाली दाउदनगर नासरीगंज सोन पुल में दाउदनगर की ओर कार्य पूरा कर लिया गया है। नासरीगंज की ओर करीब पांच सौ मीटर कार्य चल रहा है। दो दिनों में कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। 16 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा सोन पुल का उद्घाटन किए जाने की संभावित तिथि के मद्देनजर सारी तैयारियां चल रही है। अभी लिखित सूचना आनी बाकी है। तैयारी के लिए मंच, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग लोगों के बैठने की व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम संपन्न होने तक नियमित आते रहेंगे। भारी वाहनों को करेंगे रेगुलेट

पुल उद्धाटन के बाद दाउदनगर-बारुण रोड पर परिचालन बढ़ जाएगी। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए पत्रकारों के सवाल पर डीएम राहुल रंजन महिवाल ने कहा कि दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल का उद्घाटन होने के बाद निश्चित तौर पर वाहनों का परिचालन बढ़ेगा। ट्रैफिक नियमों एवं भारी वाहनों के प्रवेश को रेगुलेट किया जाएगा। चालकों का प्रशिक्षण, स्पीड लिमिट पर ध्यान दिया जाएगा। ध्यान दिया जाएगा कि ओवरलोड वाहन नहीं चलें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.