डीएम ने 12 कर्मियों का उपस्थिति काट मांगा स्पष्टीकरण
औरंगाबाद । डीएम राहुल रंजन महिवाल ने मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। प्रखं
औरंगाबाद । डीएम राहुल रंजन महिवाल ने मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया जिसमें दर्जनभर कर्मी गायब मिले। गायब कर्मियों की उपस्थिति काट डीएम ने स्पष्टीकरण पूछा। बताया कि जवाब आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम मनरेगा, आंगनबाड़ी, कृषि, ब्लॉक, अंचल, शिक्षा व अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। व्यवस्था पर असंतोष जताया और सुधार करने का अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही सभी को सचेत किया कि सुधार नहीं दिखा तो बड़ी कार्रवाई तय है। डीएम सुबह 10.30 बजे अचानक पहुंचे। इससे वहां मौजूद कर्मियों में अफरातफरी मच गई। उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। अनुपस्थित मिले कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत सिन्हा, सीडीपीओ शशि कुमारी, ब्लॉक नाजिर अजय सिन्हा के साथ कृषि सहायक समन्वयक के साथ ब्लॉक, अंचल व शिक्षा व अन्य कार्यालय में कुछ कर्मी गायब मिले। अन्य कर्मी भी गायब मिले है। डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मी का हाजरी काटते हुए वेतन स्थगित कर स्पष्टीकरण की मांग की है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि के जनता से मिले व उनके समस्याओं को दूर करे। प्रखंड व अंचल कार्यालय में बहुत लोग मिलने के लिए आते है। जिनकी समस्या मिल कर खत्म की जा सकती है। लेकिन अधिकारियों को न मिलने के कारण वैसे लोग गर्मी में जिला का चक्कर लगाने को मजबूर हो जाते है। उन सभी का कार्य प्रखंड मुख्यालय से ही हो तो ज्यादा बेहतर होगा। डीएम ने अंचल कार्यालय में एक नया कम्प्यूटर देने की बात कही व नए ब्लॉक भवन के कार्य निर्माण में तेजी लाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने की बात कही। डीएम के द्वारा औचक छापेमारी से अनुपस्थित कर्मियों में भय व्याप्त रहा।