स्मार्ट कलास से छात्रों को मिलेगा लाभ : डीपीओ
प्रखंड मुख्यालय के कन्या इंटर विद्यालय में शनिवार को उन्नयन बिहार स्मार्ट क्लास का उद्धाटन शनिवार को सेवानिवृत प्रधानाध्यापक हरिवंश सिंह
औरंगाबाद। प्रखंड मुख्यालय के कन्या इंटर विद्यालय में शनिवार को उन्नयन बिहार स्मार्ट क्लास का उद्धाटन शनिवार को सेवानिवृत प्रधानाध्यापक हरिवंश सिंह की अध्यक्षता में डीपीओ अजय जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डीपीओ ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था बदल रही है। सब कुछ हाईटेक हो गया है। कहा कि स्मार्ट क्लास से छात्रों को विषयवार कांसेप्ट विकसित होगा। भाषाओं को सहूलियत होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नयन बिहार के तहत स्मार्ट क्लास शिक्षा का अलख जगाने में मील का पत्थर साबित होगा। सेवानिवृत प्रधानाध्यापक हरिवंश सिंह, उमाशंकर सिंह ने कहा कि यह सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना छात्रों के हित में उपयोगी है। छात्राओं के साथ शिक्षक भी स्मार्ट होंगे। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षण कार्य जरूरी है। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विवेश पांडेय, त्रिवेणी पांडेय, शैलेंद्र कुमार, कपीलेश्वर शर्मा, प्रधानाध्यापक बबीता कुमारी, प्राचार्य राजेश कुमार, डा. रविद्रनाथ टैगोर ने उन्नयन बिहार स्मार्ट के बारे में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना से छात्रों में पढ़ने में ललक जगेगी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार पांडेय के द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों का स्वागत शिक्षक प्रवीण कुमार सिन्हा, वशिष्ट कुमार एवं प्रधानाध्यापक बबीता कुमारी ने की। संचालन शिक्षक वशिष्ठ राम ने किया। शिक्षक हेमा कुमारी, संतोषी कुमारी, विनोद कुमार पांडेय, उदित कुमार, श्रवण कुमार, हरिशंकर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन वशिष्ठ पांडेय ने किया।