मील का पत्थर साबित होगा स्मार्ट क्लास
उन्नयन बिहार के तहत देव प्रखंड के उत्क्रमिक उच्च विद्यालय बिजौली में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ एमएलसी संजीव श्याम सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि अश्विनी
फोटो - 03 एयूआर 14 जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : उन्नयन बिहार के तहत देव प्रखंड के उत्क्रमिक उच्च विद्यालय बिजौली में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ एमएलसी संजीव श्याम सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि अश्विनी कुमार सिंह ने किया। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को संबोधित करते हुए एमएलसी ने कहा कि सरकार द्वारा सभी विद्यालयों में खोले जा रहे स्मार्ट क्लास शिक्षा के विकास मामले में मील का पत्थर साबित होगा। छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होगा। एमएलसी ने शिक्षकों से कहा कि आप समाज के आइना हैं। बच्चों को किस तरह गढ़ना है यह आपके हाथ में हैं। एक शिक्षक ही बड़े से बड़े अधिकारी को बनाते हैं। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार द्वारा यह चलाए गए अभियान बेहतर है। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। छात्र किताबी ज्ञान से अलग हो सकेंगे। आधुनिक युग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगा। पूर्व मुखिया प्रसिद्ध नारायण सिंह, अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ का पूर्व महासचिव उमेश कुमार सिंह, जयनंदन पांडेय, प्रदेश कैबिनेट सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा, वार्ड सदस्य सुधा देवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक चंद्रकांत प्रसाद ने किया।