Move to Jagran APP

गौरव बने कुश्ती संघ के अध्यक्ष

जिला कुश्ती संघ की पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन सोमवार को किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाला गौरव कुमार सिंह को संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। मुकेश गुप्ता उर्फ लाल व प्रमोद भगत को

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:37 PM (IST)
गौरव बने कुश्ती संघ के अध्यक्ष
गौरव बने कुश्ती संघ के अध्यक्ष

जिला कुश्ती संघ की पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन सोमवार को किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाला गौरव कुमार सिंह को संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। मुकेश गुप्ता उर्फ लाल व प्रमोद भगत को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह को संयोजक, सोनू निगम को उपसचिव, मो. जावेद को मीडिया प्रभारी, कामदेव सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, सौरभ सिन्हा को कोषाध्यक्ष एवं कामदेव सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। पलामू जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह एवं जिला कुश्ती संघ के सचिव उदय कुमार तिवारी ने गौरव को अध्यक्ष मनोनित करने पर बधाई दी। सचिव ने बताया कि 23 एवं 24 फरवरी को राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस प्रतियोगिता में करीब 200 महिला व पुरुष पहलवान भाग लेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.