मालवीय व वाजपेयी के बताए मार्गो पर चलने का लोगों ने लिया संकल्प
नके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि अटल जी देश के सर्वमान्य नेता थे जिन्होंने देश के विकास के लिए कई नये आयाम गढ़े
गोह प्रखंड के हसामपुर पंचायत के हरिगांव में बुधवार को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह आयोजित की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी राजन कुमार सिंह शामिल हुए। एमएलसी ने दोनों महामनाओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि अटल जी देश के सर्वमान्य नेता थे, जिन्होंने देश के विकास के लिए कई नये आयाम गढ़े थे। मालवीय जी शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य किया था। बीएचयू का स्थापना कर देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया गया है। यहां पढ़ाई कर छात्र-छात्राएं बड़े अधिकारी बन रहे हैं। एमएलसी ने कहा कि एनडीए की सरकार में देश का विकास हो रहा है। पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, मुखिया आनंद कुमार, सुनील शर्मा, रवींद्र शर्मा, सीताराम दुखारी, अशोक सिंह, प्रमोद सिंह, पप्पू सिंह उपस्थित रहे।