एसएफसी के गोदामों में गड़बड़ी की शिकायत
औरंगाबाद। प्रखंड मुख्यालयों में स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदामों में गड़बड़ी की शिकायत मिली ह
औरंगाबाद। प्रखंड मुख्यालयों में स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदामों में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। गोदाम से डीलरों को मिलने वाला अनाज प्रति बोरा 5 से 10 किलो कम मिलता है। कुछ बोरों में 15 किलो वजन कम होता है। अनाज कम होने का खामियाजा डीलरों को भुगतना पड़ता है। एसएफसी के गोदामों से अनाज कम मिलने को लेकर शुक्रवार को डीलर संघ ने जिला मुख्यालय में बैठक की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ¨सह ने की। संतोष ने कहा कि गोदामों से प्रति बोरा 5 से 10 किलो अनाज कम आपूर्ति की जाती है। 50 किलो के बजाए किसी बोरा में 40 तो किसी में 45 किलो वजन होता है। शिकायत जिला प्रबंधक शैलेंद्र कुमार एवं गोदामों के सहायक प्रबंधक से की जाती है परंतु कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। अधिकारी तानाशाही रवैया अपनाते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक भी गोदामों में वजन मापी मशीन सही नहीं है। अनाज का बोरा तौल कर नहीं दिया जाता है। सचिव सुरेंद्र यादव ने कहा कि कई वर्षों से संघ के द्वारा डीलरों के इस शोषण के खिलाफ आवाज उठाया गया है। अधिकारियों से शिकायत की गई है परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सचिव ने कहा कि प्रति बोरा 5 से 10 किलो कम अनाज होने के मामले में अधिकारियों को कितना लाभ हो रहा है यह सोचा जा सकता है। अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि इस गड़बड़ी में जिला प्रबंधक से लेकर सहायक गोदाम प्रबंधकों की संलिप्तता होती है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि जनवरी माह से बिना वजन कराए अनाज का उठाव नहीं किया जाएगा। उधर जिला प्रबंधक ने कहा कि डीलरों को अनाज तौल कर दिया जाता है। अगर डीलरों की ऐसी शिकायत है तो जांच की जाएगी।